सर्वजन सनातन पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक राम लीला मंच, किला मैदान, बक्सर, बिहार हुई संपन्न

सर्वजन सनातन पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक राम लीला मंच, किला मैदान, बक्सर, बिहार हुई संपन्न

आज दिनांक 02=04=2023 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से सर्वजन सनातन पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक राम लीला मंच, किला मैदान, बक्सर, बिहार में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी पंडित रंग नाथ तिवारी जी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शीतला प्रसाद पाण्डेय जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में कोई भी ऐसी राजनैतिक पार्टी नहीं है जो ब्राह्मण समाज और दलित के हित के लिए बोलता हो और कोई ऐसा नेता नहीं जो ब्राह्मण समाज और दलित हित के लिए सदन में बोल सके।
देश की पहली राजनैतिक पार्टी सर्वजन सनातन पार्टी है जो ब्राह्मण समाज के हित के साथ साथ सभी वर्गों के हित के विषय में सोचता है और संकल्पित है।
पार्टी भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से रजिस्टर्ड है और चुनाव चिन्ह सितार है।
पंडित रंग नाथ तिवारी जी ने कहा कि संगठन में लोगों को गांव गांव तक जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बिहार और झारखंड में सदस्यता अभियान प्रारम्भ कर दिया है। श्री तिवारी ने पार्टी नेताओं को तेजी से सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव बिहार सहित अनेक राज्यों में मजबूती के साथ लड़ेगी। प्रत्याशियों का चयन दो माह के अन्दर कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित कृष्णा दूबे ने कहा कि पहले ब्राह्मण समाज के लोग कांग्रेस के साथ थे फिर पार्टी बदलते बदलते भाजपा में आ गए हैं लेकिन कहीं न कोई इज्जत है और न कोई सुरक्षा। हम इस बैठक के माध्यम से अपने समाज का आह्वाहन करते हैं की आप अपने सम्मान के लिए सर्वजन सनातन पार्टी से जुड़े।
बैठक में पंडित राजनाथ ओझा, सुश्री तारा पाठक, पंडित पुरुषोत्तम जी पाठक, ऋषिकेश पाठक, टिंकू उपाध्याय , कमल नयन उपाध्याय , संकट हरण पाठक, विनोद कुमार ओझा, रक्षा पाठक , पंडित सौरभ चौबे, पंडित संजीव तिवारी सरोज कुमार दूबे, पंडित आयुष तिवारी, पंडित सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, पंडित विनोद कुमार शुक्ला, पंडित पंकज पाण्डेय, पंडित राकेश पाठक, पंडित अखिलेश कुमार पाठक, अंकुर मिश्रा पंडित अशुतोष कुमार चतुर्वेदी, पंडित सरोज दूबे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks