वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने एवं आपत्तिजनक फोटो वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।


घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 01.04.2023 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी सुरेश(काल्पनिक नाम) द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वर्ष 2019 में उसकी पुत्री कक्षा 10 की छात्रा थी और उसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी। वादी के मोहल्ले में कृष्णा पुत्र संजय यादव एवं कृष्णा की मां निवासीगण शीतलपुर थाना कोतवाली नगर एटा का आना जाना था जिस कारण वादी की पुत्री और कृष्णा की जान पहचान हो गई तथा दोनों सोशल मीडिया पर बात करते थे। जून 2019 में अपना रिजल्ट लेकर विद्यालय से घर आते समय वादी की पुत्री को स्कूल के गेट पर कृष्णा मोटरसाइकिल सहित मिला और वह अपनी माँ की तबियत खराब होना बताकर माँ से मिलने के बहाने वादी की पुत्री को ले गया। रास्ते में जंगल पड़ा जहाँ दो लड़के पुष्पेन्द्र पुत्र प्रमोद व डांसर पुत्र राधेश्याम निवासीगण शीतलपुर थाना कोतवाली नगर एटा खडे मिले जिनमें से एक के हाथ में तमन्चा था, मोटरसाइकिल को रोककर कृष्णा व उन दोनों लड़कों ने वादी की पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बना ली थी। इस बात की सूचना / जानकारी लोक लाज के भय से वादी द्वारा स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी। जिसके बाद वर्ष 2022 में वादी ने अपनी पुत्री की शादी कर दी। शादी के बाद कृष्णा फोन कर वादी की पुत्री को तंग करने लगा तो वादी अपने भाई के साथ कृष्णा को समझाने उसके घर गया तो कृष्णा व उसके पिता ने जातिसूचक गालियाँ देते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जिसके बाद वादी डर की वजह से घर चला आया लेकिन 3-4 दिन पहले कृष्णा ने वीडियो वायरल कर दी है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 240/23 धारा 376D, 504, 506 भादवि0, 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट, 67 सूचना प्रौधोगिकी अधिनियम, 4/6 स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम, 5/6 पॉस्को एक्ट बनाम 1. कृष्णा पुत्र संजय यादव 2. पुष्पेन्द्र पुत्र प्रमोद कुमार 3. डांसर पुत्र राधेश्याम 4. संजय यादव पुत्र नामालूम समस्त निवासीगण शीतलपुर कोतवाली नगर एटा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी
आज दिनांक 02.04.2023 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त कृष्णा उर्फ गौरव पुत्र संजय निवासी शीतलपुर थाना कोतवाली नगर एटा को मुखबिर की सूचना पर अलीगंज तिराहे से समय करीब 13:20 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट – उपरोक्त अभियोग में नामित अभियुक्त डांसर पुत्र राधेश्याम हत्या का प्रयत्न करने के मामले में थाना कोतवाली नगर एटा पर पंजीकृत मुअस–767/ 2021 धारा 307 भादवि में पूर्व से ही जिला कारागार में निरुद्ध है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता।

  1. कृष्णा उर्फ गौरव पुत्र संजय निवासी शीतलपुर थाना कोतवाली नगर एटा।

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर राघव
  2. उपनिरीक्षक श्री अनिरुद्ध सिंह
  3. आरक्षी धर्मेंद्र कुमार
  4. आरक्षी अंकुर मलिक।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks