जिले में विभागीय मिली भगत से खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित मछली
एटा,अलीगंज,धुमरी, मलावन में प्रतिबंधित माँगूर मछली की बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी

एटा । जनपद में प्रतिबंधित माँगूर मछली की तस्करी बिक्री विभागीय मिली भगत से खुलेआम चल रही है जबकि पूर्व एक शिकायत पर मत्स्य विभाग मांगुर मछली के जनपद में बिक्री न होने का दावा करता है, इस सम्बंध में जब गुप्त तरीके से अभियान चलाकर पड़ताल की गई तो बड़े बड़े गोदामों में कुन्तलों के हिसाब से प्रतिबन्धित माँगूर मछली गोदामों में भरी पायी गयी । इस दौरान कुछ ठेकेदारों ने तो यह भी बताया कि जनपद में इस मछली की गाड़ियां प्रति दूसरे बाहरी जनपदों प्रांतों से आती है और गोदामों पर उतारी जाती हैं जहां से थोक और फुटकर में बिक्री खुलेआम होती है । बड़े बड़े गोदामों में मलावन, एटा जीटीरोड गल्ला मंडी के निकट,धुमरी, अलीगंज,जैथरा में है जिनमें माँगूर भरी पड़ी और विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं,इससे लगता है कि मत्स्य अधिकारी के आशीर्बाद से जिले में तस्करी बिक्री का खेल चल रहा है।
विषय सोचनीय है कि खुलेआम बिक्री और मत्स्य विभाग की नाक के नीचे भंडारण कर रख-खाब आखिर कैसे संभव है वह भी जब विभाग पहले ही जनपद में बिक्री न होने की डींगें हांकता है ।
बरहाल असलियत करने के बाद मुझ पत्रकार पर मामले को मिलजुल कर खत्म करने का दबाब बनाया जा रहा है।