प्रदेश अध्यक्ष ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

प्रदेश अध्यक्ष ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

मोहनसती में हुई सैक्टर स्तर समीक्षा बैठक में बीजेपी पर किए तीखे प्रहार

एटा,आगामी लोक सभा एवं निकाय चुनाव को लेकर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने विधान सभा मारहरा में सैक्टर स्तर समीक्षा एवं कैडर बैठक में बूथ प्रभारियों को मजबूत बनाने के लिए पार्टी की नीतियों के बारे का पाठ पढाया। इस दौरान उन्होने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्य अतिथि का कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया गया।

मारहरा के मोहनसती गांव में हुई सैक्टर स्तर की समीक्षा बैठक में आये बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए बताया कि फी राशन, किसान सम्मान निधि का लालच देकर प्रदेश की मौजूदा सरकार बेरोजगार और महगाई को बढ़ावा देने वाली पार्टी बन गयी है. महगाई की मार से त्रस्त जनता ने निकाय चुनाव एवं लोक सभा चुनाव में बसपा को वोट देने का मन बना लिया है। जनता के मत से 2024 में गरीबों की बसपा पार्टी ही प्रदेश से भाजपा को भगाने का काम करेगी। उन्होने कहा, कि सम्मान निधि दे रही सरकार खाद की बोरी में पाच किलो खाद कम कर किसानों से ज्यादा अपना घर भर रही है। महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली बीजेपी सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान पर पहुंचा दीं हैं और सब्सिडी खुद खा रही है। बैठक में सैक्टर से लेकर बूथ प्रभारियों को गांव गांव जाकर जनता को बसपा की नीतियां पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सूरज सिंह, अशोक कुमार विजेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह, सुखवीर सिंह, रामदास सविता, जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, डा० सुबोध सक्सैना, भरत सिंह अम्बे, अखिलेश दिनकर रमेश चंद जाटव, विजय भारती, मु0 आरिफ परवेज, योगेश शाक्य, प्रेमपाल सिंह, राधेश्याम, देवेन्द्र, नरेन्द्र, ललित कुमार, दीपक प्रेमी, चन्द्र शेखर, राना, सम्राट गौतम, कैलाश चंद्र आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks