उद्यान मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह 02 अप्रैल को करेंगे अन्तर्राष्ट्रीय बायर-सेलर मीट का उद्घाटन
बागवानी फसलों पर अन्तर्राष्ट्रीय बायर-सेलर मीट का 02 से 03 तक आगरा में होगा आयोजन
लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के उद्यान उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिये 02 से 03 अप्रैल 2023 को आगरा में अन्तर्राष्ट्रीय बायर-सेलर मीट आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से लगभग 70 बायर प्रतिभाग कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्रगतिशील किसान, एफ0पी0ओ0 प्रतिनिधि, निर्यातक तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्यमी भी प्रतिभाग करेंगे।
प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा 02 अप्रैल 2023 को जे.पी.होटल एंड कन्वेंशन सेंटर आगरा में बायर-सेलर मीट का उद्घाटन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में कृषि उत्पादन आयुक्त, आई.आई.डी.सी., प्रदेश के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के अधिकारी, एपीडा के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी निदेशक उद्यान श्री आरके तोमर ने दी।
उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र के साथ-साथ 03 अन्य तकनीकी सत्र भी होंगे जिसमें आयातक देशों के प्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ तथा सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। जहां पर क्रेता-विक्रेता आयातक-निर्यातक सीधे उत्पादों से सम्वाद होगा और वे एक दूसरे से नियम-शर्तें तय कर सकेंगे। साथ ही 03 अप्रैल 2023 को आयतकों द्वारा किसानों के उत्पाद को उनके खेत पर उनकी फसल की शस्य क्रियाओं एवं प्रोसेस करने की जानकारी करने हेतु प्रक्षेत्र पर भी जायेंगे।