
अलीगढ़, मोहल्ला शेखान, ऊपरकोट स्थित इस्लामिक नर्सरी स्कूल में, अलीगढ़ सोसायटी फॉर एजुकेशन अपलिफ्टमेंट के अन्तर्गत, जफर रिलीफ फंड से गरीब व जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया अपने स्थापना वर्ष से लगातार सफर रिलीफ फंड गरीब बेसहारा विधवा बूढ़े असहाय जरूरतमंद लोगों की बढ़-चढ़कर मदद करती रहती है ठंड के मौसम में कंबल वितरित किया जाता है गरीब बच्चों की नि शुल्क पढ़ाई व कॉपी किताब व स्कूल यूनिफॉर्म का वितरण भी किया जाता है, राशन वितरण के अवसर पर संस्था व स्कूल के ओएसडी आमिर ज़फर खान ने कहा कि हमारी संस्था बिना भेदभाव के गरीब बेसहारा व जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद के लिए तत्पर रहती है इस अवसर पर स्कूल टीचर्स इंचार्ज तरन्नुम फातिमा, साजिद अली बेग, अब्दुल कादिर, मोहम्मद जुल्फिकार, ओसामा हसन, पूर्व पार्षद मुजफ्फर सईद, शायर बाबर इलियास, समाजसेवी सलीम मुख्तार, आदि उपस्थित थे