जलेसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा छतिग्रस्त करने के विरोध में प्रदर्शन के बाद सौपा ज्ञापन

एटा । जनपद के जलेसर कस्बा में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा छतिग्रस्त करने एवं पुलिस द्वारा कार्यवाई न करने के विरोध में कई सामाजिक संगठन उतरे सड़कों पर, संघठन के कार्यकर्ता नारेबाजी के साथ कलेक्ट्रेट पहुचे और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल आदि पाँच प्रमुखों के नाम ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी को सौपा गया । इस मौके पर कई बौद्ध समाज एवं संगठन के लोग मौजूद रहे ।