
एटा ! कोतवाली देहात क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नगला फरीद में कमलेश , सर्वेश पुत्रगंण गुलाब सिहं एवं झब्बू ,श्याम सुन्दर,भोला पुत्रगंण कमलेश तथा अनुज पुत्र सर्वेश , शंकर पुत्र कमलेश आदि नामजद लोगों ने जबर सिहं व उसकी पत्नी श्रीमती उमा देवी पर एक राय मशविरा होकर सांय के वक्त घर में जबरिया घुसकर उस समय लाठी व सरियों से जबर्दस्त प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जब पीडित अपने घर पर पत्नी से वार्तालाप कर रहा था ! बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायलों को आंख व नाक सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटे आयीं है ! पीडित के शरीर पर आयी चोटों का पुलिस ने डाक्टरी परीक्षणं कराकर नामजद अभियुक्तों के विरूद्द एफ.आई.आर. पंजीक्रत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरशी तेज कर दी है !