युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में वान्छित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 80/23 धारा 363/366 भादंवि में वांछित अभियुक्त श्याम पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम रेजुआ थाना जलेसर एटा को मुखबिर की सूचना पर आगरा चौराहा ठेका देशी शराब के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. श्याम पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम रेजुआ थाना जलेसर जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. उ0नि0 श्री कमल सिंह
  2. का0 राजकुमार
  3. का0 सुमित कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks