एएसआई मुमताज अहमद ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को गोली मारी

जहानाबाद,बिहार

एएसआई मुमताज अहमद ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को गोली मारी

पीछा कर गोली मारने वाला ASI गिरफ्तार, पूरी चेकिंग टीम सस्पेंड
जहानाबाद में बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक (23) का एएसआई ने पीछा कर उसे गोली मार दी। घटना मंगलवार की है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव के पास चेकिंग चल रही थी, पुलिस को देख युवक भागने लगा तो उसे गोली मारी गई

एक साल पहले ही युवक की शादी हुई थी

गोली मारने वाले एएसआई मुमताज अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

एसपी दीपक रंजन ने पूरी चेकिंग टीम को सस्पेंड कर दिया है। इस टीम में ओपी अध्यक्ष एएसआई भीम कुमार, आरक्षक विनय कुमार व आरक्षक कुमार महेश शामिल हैं.

साभार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks