फर्जी रजिस्टर तैयार कर जारी कर दी टीसी, रिपोर्ट, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । पूर्व माध्यमिक विद्यालय में फर्जी रजिस्टर बनाकर फर्जी टीसी जारी कर दी गई। शिकायत के बाद हुई जांच में मामला पकड। टीसी बनाने वाले शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इसके लिए थाना में राजा का रामपुर में तहरीर दे दी गई है।
जनपद शाहजहांपुर के गांव पहाडपुर निवासी सुभाष चंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिल्सड पछाया पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से सीमा पुत्र रामधार निवासी बिल्सड पछाया को अनुचित लाभ दिया गया। आरोप है कि एक दिन में ही एसआर पंजिका तैयार की गई। कक्षा छह में प्रवेश लेने से पूर्व अध्ययनरत बिल्सड का नाम अंकित था। प्राथमिक विद्यालय बिल्सड पुवांया, बिल्सड़ पछाया एवं प्राथमिक विद्यालय बिल्सड पट्टी की किसी भी कक्षा में सीमा की ओर से शिक्षा ही ग्रहण नहीं की गई है और ना ही इस विद्यालय से कोई टीसी निर्गत की गई है। इस प्रकार सीमा अनुचित लाभ देने के लिए विद्यालय के अध्यापकों एवं संसाधन केंद्र के कर्मचारियों की मिली भगत से बिल्सड़ पवाया से एसआर पंजिका तैयार कर सीमा को फर्जी टीसी निर्गत किया गया है। बीएसएस की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी अलीगंज को इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए। इसमें राजा का रामपुर थाना में तहरीर दी गई है। आरोप है कि जिन शिक्षकों ने फर्जी टीसी तैयार की गई वह अब जनपद कासगंज में नौकरी कर रहे है।