दस हजार की रिश्वत लेते हुए बांट-माप निरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अधिकृत फर्म को प्रमाणपत्र जारी करने के लिए दस हजार की रिश्वत लेते हुए बांट-माप निरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ा गया। एंटी करप्शन टीम आगरा-अलीगढ़ ने संयुक्त रूप से ये कार्रवाई उन्हीं के कार्यालय में की। कोतवाली देहात थाने में अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
शिकोहाबाद रोड स्थित मोहल्ला सुनहरीनगर निवासी विपिन गुप्ता की रजिस्टर्ड फर्म है। इस फर्म से दुकानदार, पेट्रोल पंप तथा राशन डीलर के कांटों का सत्यापन करते हैं और उनको प्रमाणपत्र जारी करवाते हैं। प्रमाणपत्र विधिक माप विज्ञान बांट तथा माप वरिष्ठ निरीक्षक अनुराग सिंह कुशवाहा के हस्ताक्षर पर जारी होते हैं। आरोप है कि प्रमाणपत्र जारी करने के लिए निरीक्षक ने दस हजार रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से की थी। बुधवार को अलीगढ़, आगरा की टीम मंडी समिति स्थित बांट-माप कार्यालय पर पहुंची और रंगे हाथ अनुराग सिंह कुशवाहा वरिष्ठ निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। टीम इन्हें कोतवाली देहात ले जाकर कानूनी कार्रवाई कर रही है
दो-दो हजार के थे पांच नोट, मौके से मिले
एटा। पहले से तैयारी करके पहुंची टीम ने दो-दो हजार के पांच नोट के साथ अधिकारी को पकड़ा। रुपये पर पाउडर लगा हुआ था। देर रात तक इस मामले में कार्रवाई चलती रही।