सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया

रामकथा समिति एवं मानस मंडल द्वारा दुर्गा अष्टमी के दिन सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया
रीवा डिस्टिक जज बड़े भाई श्री अरुण सिंह साहब द्वारा सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का विस्तृत विश्लेषण कर हम सभी को राममय किया गया ! रामकथा समिति के अध्यक्ष बड़े भाई सुभाष पांडे प्रतिवर्ष 1000 से ज्यादा लोगों को एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ एवं श्रवण कराते हैं । कार्यक्रम में डीआईजी बने एसपी रीवा श्री नवनीत भसीन जी सिविल जज चयनित बिटिया अर्पिता शुक्ला सचिन द्विवेदी आशुतोष अग्निहोत्री के साथ ही जिन बच्चों ने सिविल जज की परीक्षा पास की है उन सभी साथियो का सम्मान शॉल श्रीफल रामचरितमानस दीया गया । हम सभी ने एक साथ हनुमान चालीसा पढी तत्पश्चात आरती की । वीर बजरंगबली की कृपा सदा सभी पर बनी रहे रामकथा समिति एवं मानस मंडल के सभी साथियों को आध्यात्मिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु साधुवाद शुभकामनाऐ ।
कविता तिवारी पाण्डेय
रीवा मध्यप्रदेश

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks