प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर नहीं गैस, बीपी, शुगर की दवाएं*

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर नहीं गैस, बीपी, शुगर की दवाएं*
एटा,
गरीब वर्ग के लोगों को सस्ता दवाएं उपलब्ध कराये जाने को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का संचालन किया गया है। जहां से गरीब तबके के लोग सस्ती जैनरिक दवाओं खरीदकर बीमारियों से राहत पा सके। वर्तमान में जन औषधि केंद्रों पर गैस, बीपी, सुगर तक की दवाएं उपलब्ध नहीं है।
जिले में मेडिकल कालेज परिसर, गांधी मार्केट और जिला पंचायत परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। मेडिकल कालेज परिसर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर सर्वाधिक मरीज सस्ती जैनरिक दवायें लेने पहुंचे। ओपीडी में चिकित्सकों की ओर से लिखी जा रही दवाएं जब मेडिकल कालेज में नहीं मिलती है। तब वह सीधे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर पहुंचते है। वहां से भी उनको मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। इन केंद्रों पर जीवनरक्षक दवाओं की तो बात दूर बीपी, सुगर, गैस तक की दवाओं का अभाव है। मेडिकल कालेज जन औषधि केन्द्र संचालक मुलायम सिंह ने बताया कि वर्तमान में उनके यहां 100 से 120 तरह की दवाएं उपलब्ध है। बीपी, सुगर, गैस की दवायें कुछ दिनों से खत्म हो गई हैं। जिनका आर्डर ऑनलाइन लगा दिया गया है। एक सप्ताह में दवायें केन्द्र पर उपलब्ध हो जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks