22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण योद्धाओं व समाजसेवियों का सम्मान समारोह होगा– ज्ञानेन्द्र रावत

आगामी 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण योद्धाओं व समाजसेवियों का सम्मान समारोह होगा– ज्ञानेन्द्र रावत

आगामी 22 अप्रैल, पृथ्वी दिवस पर दिल्ली में जहां सबसे पहले 1932 में गांधी जी पधारे, उस हरिजन सेवक संघ के किंग्सवे कैंप स्थित मुख्यालय में नव प्रभात जन सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पृथ्वी सम्मेलन के अवसर पर देश के पर्यावरण रक्षा, जल संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण और सौर ऊर्जा के प्रचार -प्रसार व इस हेतु जन जागरण तथा समाज सेवा में अपने जीवन को होम करने वाले योद्धाओं को सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत ने बताया कि इस पृथ्वी सम्मेलन में श्री पुष्पेंद्र सिंह, श्री पंकज चतुर्वेदी, श्री अरुण तिवारी, डा० जितेंद्र नागर ,श्री रामबाबू तिवारी ( उ०प्र०), श्री संजय गुप्ता (म०प्र०), श्री पंकज मालवीय ( बिहार), श्री राम भरोस मीणा (राजस्थान), सुश्री राधिका भगत (पंजाब), डा०अनुभा पुंढीर, श्री मनोज सती व श्री चंदन सिंह नयाल (उत्तराखण्ड), कुमारी नेहा मेहता व कुमारी किंजल पाण्डया ( गुजरात) व समाजसेवी श्री हरपाल सिंह राणा (दिल्ली) व श्री संजीव कुमार (उ०प्र० ) आदि के अलावा पर्यावरण प्रहरियों को सम्मानित किया जायेगा।
इस बारे में नव प्रभात जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती सुमन द्विवेदी व ग्रीन इंडिया फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष डा० जगदीश चौधरी ने बताया कि जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पर्यावरण मित्रों व जल योद्धाओं को प्रख्यात पर्यावरणविद श्री अनुपम मिश्र व श्री सुंदर लाल बहुगुणा स्मृति पुरस्कार व समाजसेवियों को प्रख्यात समाजसेवी बाबा आमटे स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा पर्यावरण कार्यकर्ताओं को पर्यावरण प्रहरी व वृक्ष मित्र सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह लापोडिया व हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष प्रख्यात गांधीवादी श्री शंकर कुमार सान्याल प्रदान करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks