शरद सिंह कुमरे जी से शहीद दिवस के दिन विशेष बातचीत किया पेश है बातचीत के कुछ अंश :-

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी कैप्टन राज द्विवेदी मध्यप्रदेश के जाने-माने विख्यात पर्यावरणविद एवं समाजसेवी श्री शरद सिंह कुमरे जी से शहीद दिवस के दिन विशेष बातचीत किया पेश है बातचीत के कुछ अंश :-

कैप्टन राज द्विवेदी- शरद जी !आप देशभक्त की भावना से ओतप्रोत होकर देश के शहीदों के लिए आप पिछले कई वर्षों से प्रतिवर्ष कार्यक्रम कराते रहते हैं और शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर उनको आत्म सम्मान दिलाते हैं यह कार्य करने की भावना आपके अंदर कब से उत्पन्न हुई!

शरद कुमरे -मैं जिला प्रबंधक के तौर पर ग्रामोद्योग विभाग में सेवारत था। दिनांक 16 जनवरी 2001 को आतंकी हमले को नाकाम करते हुए मेरी छोटी बहनवीर बाला कुमारी बिंदु कुमरे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक टुकड़ी जो एयरपोर्ट श्रीनगर में तैनात थी उस दरमियान अधाधुंध फायरिंग करते हुए लशकर ए तोयबा संगठन के 6 आतंकवादी घुस आए थे मेरी बहन बिंदु आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को सफाया करने के बाद स्वयं अपना सर्वोच्च बलिदान कर मां भारती के चरणों पर अर्पण कर दिया था ठीक उसी दिन से मेरे मन में यह संकल्प जागृत हुआ कि अब हमें उन तमाम शहीदों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए शासन और प्रशासन के साथ मिलकर काम करना चाहिए! और मैने शासकीय अधिकारी की नौकरी छोड़कर प्रकृति, मानवता और राष्ट्र के लिए जीने और मरने का संकल्प लिया।

कैप्टन राज द्विवेदी -आपने पर्यावरण से संबंधित बहुत काम किए हैं यह विचार आपको कैसे आया कि हमें पर्यावरण के बारे में भी कुछ काम करना चाहिए !
शरद कुमरे -मुझे बचपन से जंगल देखने का अवसर मिला और जब मैं कॉलेज में था तो उस समय यह देखा जा रहा था कि जैसे-जैसे शहर डेवलप हो रहे हैं वैसे-वैसे पेड़ों को काटा जा रहा था विद्यार्थी जीवन में ही मैंने पेड़ों को बचाने के लिए संघर्ष किया और उसके बाद मैंने पराक्रम जनसेवी संस्थान का गठन किया जिसमे पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, देशभक्ति, महिला हिंसा के खिलाफ, अन्याय, अत्यचार, शोषण आदि के खिलाफ कार्य करने संकल्प लिया। बाद मे राष्ट्रीय पर्यावरण बचाओ अभियान, जागो भारत अभियान, भारतीय संविधान बचाओ अभियान, बक्सवहा जंगल बचाओ आंदोलन, राष्ट्रीय भूतपूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से विभिन्न कार्य करता हूं। राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण को बचाने का मुहिम छेड़ रखा है, इस अवसर पर मैंने पॉलिथीन प्रदूषण गंदगी मुक्त अभियान के साथ-साथ हसदैव जंगल बचाओ अभियान,संविधान बचाओ अभियान राष्ट्रीय पर्यावरण बचाओ अभियान इत्यादि में पूरा योगदान करते हुए, राष्ट्रीय स्तर की सोच के साथ कार्य करता हूं।

कैप्टन राज द्विवेदी- आपने कई मासूम जिंदगियां भी बचाई हैं और लगातार रक्तदान करते चले आ रहे हैं आपने अब तक कितनी बार रक्तदान कर चुके हैं !
शरद कुमारे- मैंने अब तक 99 बार रक्तदान कर चुका हूं।अभी दिनांक 23 मार्च 2023 को मप्र के सिवनी जिले में शहीदे आजम भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर भारत माता की प्रतिमा लोकार्पण और संविधान परिसर निर्माण हेतु भूमिपूजन के अवसर पर 99 बार रक्तदान कर शहीदों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि दिया हूं!
कैप्टन राज द्विवेदी- आपने अब तक कितने राज्यों में जा कर के वहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया है!

शरद कुमरे- मैंने 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रक्तदान शिविर का आयोजन कर चुके हैं जिसमें से प्रमुख रूप से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश,जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान निकोबार एवं द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान शामिल है !

कैप्टन राज द्विवेदी-आप ग्लोबल वार्मिंग के बारे में क्या काम कर रहे हैं?
शरद कुमारे- हम इस अभियान के अंतर्गत इस विषय को बड़ी गंभीरता से उठाया है और राष्ट्रीय पर्यावरण बचाओ अभियान के माध्यम से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए हम देश के पर्यावरण प्रेमियों को जोड़कर कार्य करते हैँ प्रदेश के युवाओं को जिसमें से स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स शामिल होते हैं और जो समाज सेवी संगठन है उनको हम प्रेरित करते हैं और ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज पर हम विशेष अभियान चला रहे हैं! ख़ुशी हो या गम आओ पौधा लगाएं हम,
आओ रक्तदान करें हम का नारा बुलंद कर रहे हैँ।

कैप्टन राज द्विवेदी -आपने राष्ट्रीय पर्यावरण संसद का भी आयोजन किया था और इस पर्यावरण संसद की क्यों जरूरत पड़ी ?

शरद कुमरे -जी मैंने हाल ही में भोपाल के अंदर राष्ट्रीय पर्यावरण संसद का सफल आयोजन किया जिसमें देशभर के पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया जिसमें से प्रमुख रूप से देश के वन पुरुष पद्मश्री से सम्मानित जादव पाऐंग, विश्व विख्यात समाजसेवी मेधा पाटकर, विख्यात साहित्यकार, कवि,लेखक पद्मश्री से सम्मानित श्री बाबूलाल दहिया, भारत के जल पुरुष माननीय राजेंद्र सिंह, देश के कई विख्यात पर्यावरण प्रेमी जुड़े थे। इनकी उद्गार से मुझे ऐसा प्रतीत हुआ कि जिस कार्य को मैंने संपादित किया है वह कार्य राष्ट्रीय स्तर का पूरे राष्ट्र के अंदर प्रेरणा स्रोत बनकर भूमिका अदा कर रहा है!

कैप्टन राज द्विवेदी- आपने अन्ना हजारे जी के इंडिया अगेंस्ट करप्शन के समय उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे थे और उसके बाद आपने राजनीति में भी प्रवेश किया इस बारे में आप क्या कहना चाहते हैं!
शरद कुमरे -जी मैंने अन्ना हजारे जी के साथ इंडिया अगेंस्ट करप्शन में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया था और अन्ना जी, अरविन्द जी, मनीष जी, संजय जी, मेधा जी आदि के साथ मिलकर पूरे देश के क्रांतिकारियों को लाने का भरपूर प्रयास किया था और अन्ना आंदोलन का इंडिया अगेंस्ट करप्शन को पूरी मजबूती प्रदान किया था। उसके बाद आम आदमी पार्टी की स्थापना 26 दिसंबर 2012 को हुई तब से लेकर आज तक आम आदमी पार्टी का भी संस्थापक सदस्य, प्रथम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रथम राष्ट्रीय परिषद का सदस्य रहा हूं। मैं संस्थापक सदस्य होने के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी की आधारशिला रखी थी और वर्तमान में भी पार्टी की विचारधारा देश हित में है इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की स्थापना से आज तक पार्टी का शुभ चिंतक हूं।आज भी मैं अच्छे देशभक्त लोगों हमारे आम आदमी पार्टी विचारधारा के लोग हमसे जुड़े हुए हैं निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में हम आम आदमी पार्टी को बहुत मजबूती स्तर लाकर खड़ा करेंगे और कई विधानसभा से जीतकर हमारे प्रत्याशी विधानसभा भवन पहुंचेंगे ऐसा मेरा मानना है !

कैप्टन राज द्विवेदी -आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का जो आपने योजना बनाई वह आने वाले विधानसभा परिणाम में पार्टी का क्या स्वरूप होगा ?
शरद कुमरे -जी मेरा मानना है कि 2018 के चुनाव परिणाम को देखते हुए पार्टी हाल ही में पूरी योजनाबद्ध तरीके से नई कार्यकारिणी बनाकर एक जबरदस्त मास्टर प्लान बनाया है जिसमें कई बिंग भी बनाए गए हैं और सभी अनुषांगिक संगठन को साथ में लेकर एक अच्छी टीम तैयार होगी जो सभी वर्गों को साथ में लेकर आगे बढ़ेगी इस विषय पर हमारे राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं राज्यसभा सांसद श्री संदीप पाठक जी ने बृहद नई कार्यकारिणी बनाकर कांग्रेस और भाजपा के दिलों के अंदर अपना राजनीतिक तरकश छोड़ दिया है और आम आदमी पार्टी जितनी मजबूत होगी उतना ही विपक्षी पार्टी कमजोर होगी क्योंकि हम फर्श से ऊपर जा रहे हैं हम कुछ अपना खोएंगे नहीं बल्कि जनाधार के आधार पर आगे बढ़ेंगे और अपनी जीत हासिल करेंगे क्योंकि मतदाता और मध्य प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है उसने कांग्रेस और भाजपा दोनों को देख लिया है और दोनों बड़ी पार्टियों ने आम आदमी पार्टी की एंट्री को अच्छी तरह से अब समझ लिया है और जो विगत दिवस भोपाल में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ था उस कार्यकर्ता सम्मेलन के अंदर वॉलिंटियर्स की भीड़ से राजा भोज की धरती भोपाल में एकत्रीकरण हुआ था और दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी एवं पंजाब मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान जी के आने से जो एक लहर और जो एक बदलाव देखने को मिल रहा है उससे साफ जाहिर है कि मध्य प्रदेश की जनता अब आम आदमी पार्टी के प्रति पूरी तरह से रुझान में है!

कैप्टन राज द्विवेदी- चलते-चलते अंत में एक बात और मैं पूछना चाहता हूं की इससे पूर्व प्रदेश के अंदर पुरुष प्रदेश अध्यक्ष चुने जाते थे लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने महिला प्रदेश अध्यक्ष चुना है इस पर आप क्या कहना चाहते हैं ?
शरद कुमरे -जी इस विषय पर सबसे बड़ी गौर करने की बात है कि आम आदमी पार्टी की इकलौती महिला सिंगरौली की महापौर आम आदमी पार्टी के बैनर तले बनती है और रानी अग्रवाल जी इसके पूर्व 2018 के विधानसभा चुनाव में भी भारी मत लेकर आगे बढ़ रही थी लेकिन कुछ वोटों से वह जीत नहीं हासिल कर सकी लेकिन महापौर चुनाव में उन्हें भारी सफलता अर्जित हुई और वह मध्यप्रदेश की इकलौती आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी थी जिन्होंने भारी रिकॉर्ड से महापौर चुनाव में जीत हासिल किया और आम आदमी पार्टी का पूरे मध्यप्रदेश में परचम लहराया श्रीमती रानी अग्रवाल के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए और महापौर बनने के बाद उनका जो कद मध्यप्रदेश में बड़ा और पूरे वॉलिंटियर्स ने जिस हिसाब से उन को आगे बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयास किया उस आधार पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय श्री केजरीवाल जी ने उन पर पूरा भरोसा जताया और उनको बागडोर सौंप दिया अब हम सब मिलकर जितने भी हमारे पुराने कार्यकर्ता हम लोगों के समय पर थे उन सभी को एक साथ लेकर श्रीमती रानी अग्रवाल जी के साथ मिलकर काम करेंगे और उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से इस बार आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाने में कभी पीछे नहीं रहेगी!
कैप्टन राज द्विवेदी :- आप आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य हैँ, इस नाते आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है जिससे पार्टी मजबूत हो, आपके सुझाव क्या हैँ?
शरद कुमरे :- सबसे पहले संगठन में पुराने और नये कार्यकर्त्ताओं को जोड़ने का प्रयास हो जो वर्तमान में किसी पार्टी में नहीं हैँ उसके बाद दूसरी पार्टियों के ईमानदार और अच्छी छवि के सदस्यों को भी जोड़ना चाहिए। पार्टी का चेहरा साफ छवि का व्यक्ति को बनाने से पार्टी को लाभ हो। पार्टी को वसुधैव कुटुंबकम और सेवा परमो धर्म : के राह पर चलाने से देश में घृणा और नफरत की राजनीती को को हार मिलना सुनिश्चित होगा।
इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों, किसान, मजदूर,युवा, मजदूर, महिला, नौकरी पेशा सभी के हित के लिए मुद्दों पर कार्य करना चाहिए।
भ्रष्टाचार विरोधी कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, न्याय आदि पर कार्ययोजना बनाकर कार्य करना चाहिए। जल, जंगल, जमीन बचाने के मुद्दे महत्वपूर्ण है इसमें सभी की भलाई है, प्राथमिकता पर रखने से पार्टी को लाभ होगा। पार्टी में आंदोलन और रचनात्मक कार्य करने से लाभ होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks