विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने किया रामनगर व भगवानपुर में सीवर व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास।

विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव द्वारा किये जा रहे शिलान्यासों के क्रम में आज रामनगर व भगवानपुर में सीवर व सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण/ शिलान्यास किया गया।
विधायक ने रामनगर के मौर्या बस्ती में हौंसिला के आवास से नगर पालिका मार्ग तक रु 4.16 लाख की लागत से 66 मीटर इंटरलाकिंग मार्ग निर्माण कार्य के लोकार्पण का पूजन दुर्गावती देवी से कराया। दुर्गावती देवी ने ही नारियल फोड़ कर पूजन सम्पन्न कराया।
तत्पश्चात भगवानपुर के हरिओम नगर में चितरंजन सिंह के आवास से राजवंश तिवारी के आवास तक रु. 15.85 लाख की लागत से 316 मीटर जल निकासी कार्य के शिलान्यास का पूजन लक्ष्मी नारायण से कराया। भाजपा कार्यकर्ता अमित सिंह चिंटू ने नारियल फोड़ कर पूजन सम्पन्न कराया।
तत्पश्चात भगवानपुर के मुरारी चौक में श्रीराम हार्डवेयर से उमेश सिंह के आवास तक रु. 12.96 लाख की लागत से 125 मीटर इंटरलाकिंग मार्ग निर्माण कार्य के लोकार्पण का पूजन अमित सिंह चिंटू से कराया। अमित सिंह चिंटू ने ही नारियल फोड़ कर पूजन सम्पन्न कराया।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव व अमित सिंह चिन्टू ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों महिलाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ अर्पित करके किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे अभिषेक मिश्रा राजकुमार सिंह अमित सिंह चिंटू रितेश राय संतोष द्विवेदी टुन्ना सिंह आलोक सिंह दीपक कन्नौजिया अर्चना सिंह ज्योति देवी जसवंत सिंह मंटू पाठक बीना सिंह राजगृही सिंह सुभाष श्रीवास्तव गोपाल जालान भरत गुप्ता दीपक गुप्ता चंद्रशेखर दुबे बिट्टू रवि चौधरी दीपक विमल सिंह सतीश जायसवाल आशु पांडे पवन सिंह आरपी श्रीवास्तव मनोज शुक्ला प्रमोद राय अनिल मिश्रा राहुल सिंह संदीप श्रीवास्तव चंदन राय मनीष सिंह मीना श्रीवास्तव अशोक राय चिंता सिंह हरि जी विकास सिंह आर्यन प्रिंस राजकुमार पटेल लल्लन मिश्रा अनुभव प्रेम प्रकाश सिंह शांति बालाजी व अन्य।