*मुक्तिधाम की जमीन पर रोका गया दाह संस्कार*

एटा। कोतवाली क्षेत्र जलेसर के गाँव शेरपुर मिर्ज़ापुर में मरघट की जमीन पर कब्जा कर दाह संस्कार रोका गया। सूचना पर एसडीएम मय राजस्व टीम एवं पुलिस बल के मौके पर पहुँचे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल सहित तहसीलदार कार्यालय में कई बार प्रतिवेदन भेजा है कि मुक्तिधाम की जमीन का सीमांकन करते हुए उसे कब्जा मुक्त कराया जाए जिससे दाह संस्कार के दौरान होने वाले वाद-विवाद की घटनाओं को रोका जा सके। पूरा मामला ।शेरपुरमिर्ज़ापुर का है मृतक किशन लाल पुत्र राम सहाय वाल्मीक उम्र करीब 50 वर्ष की असमय मृत्यु हो गयी थी जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन गांव के बाहर स्थित मुक्ति धाम यानी मरघट लेकर पहुँचे तो ग्रामीण ने मुक्तिधाम को निजी स्वामित्व की जमीन बताते हुए दाह संस्कार रोक दिया।
जिसके बाद पुलिस एवं पुलिस को सूचना दी गयी तत्काल सूचना पर एसडीएम मय राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मरघट की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। वहीं सतीश यादव लेखपाल ने बताया कि मरघट की 16 एअर जमीन का सीमांकन कर कब्जा मुक्त कराया गया एवं मेढ़ डाली गई है। जिसके बाद मृतक के शव का दाह संस्क