तीसरे दिन भी हड़ताल पर मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक/ सहायक सचिव महासंघ मध्यप्रदेश।
जनपद पंचायत मैहर परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण हड़ताल पर बैठे।
एक सूत्रीय मांग,, जिला संवर्ग के साथ नियमित किया जाय,,

भास्कर मैहर। आज दिनाँक 29 मार्च 2023 दिन बुधवार को मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक/ सहायक सचिव महासंघ मध्यप्रदेश ने जनपद पंचायत मैहर परिसर में एक सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन भी शांतिपूर्ण हड़ताल पर बैठे,प्रदेश संगठन के आव्हान पर पंचायत सहायक सचिवो की मांगों को लेकर दिनांक 27 मार्च 2023 से जिला स्तर पर स्थान जनपद पंचायत मैहर में शांतिपूर्ण हड़ताल जारी है इस मौके पर श्रीधर द्विवेदी , अंजनी पांडेय, महेंद्र पाठक , मनीष द्विवेदी, संजीत मिश्रा, अनुरुद्ध सिंह, सुरेश तिवारी, प्रदीप मिश्रा, मुकेश तिवारी, संतोष सिंह, उमेश द्विवेदी सहित काफी संख्या में रोजगार सहायक व सहायक सचिव उपस्थित रहे।