इलाज के दौरान बच्चे की मृत्यु हो जाने की घटना में वांछित चल रहा झोला छाप चिकित्सक गिरफ्तार

एटा–थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता थाना जैथरा पुलिस द्वारा इलाज के दौरान बच्चे की मृत्यु हो जाने की घटना में वांछित चल रहा झोला छाप चिकित्सक गिरफ्तार।

घटना – दिनांक 11.03.2023 को थाना जैथरा पर वादी सचिन कुमार पुत्र नेकसेलाल निवासी नगला भवानी थाना जैथरा एटा ने थाना जैथरा पर लिखित सूचना दी कि डा0 अरविन्द कुमार द्वारा अपने क्लीनिक पर वादी के डेढ वर्ष के पुत्र को दवाई दी गयी जिससे वादी के पुत्र की मृत्यु हो गयी। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मुअसं0 73/2023 धारा 304 भादवि पंजीकृत कर तत समय पुलिस द्वारा बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया था।

गिरफ्तारी
आज दिनांक 29.03.2023 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे चिकित्सक अरविन्द कुमार को समय करीब 9:35 बजे जैथरा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.अरविन्द पुत्र नाजर निवासी खिरिया वनार थाना जैथरा जनपद एटा हाल पता मौहल्ला बढैयान कस्बा व थाना जैथरा जनपद एटा।

आपराधिक इतिहास
1.मुअस– 310/2022 धारा 15(2) भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम व 420 आईपीसी थाना जैथरा जनपद एटा।
2.मुअसं– 73/2023 धारा 304 भादवि व धारा 15(2) भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम थाना जैथरा जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. उ0नि0 विनीत कुमार थाना जैथरा जनपद एटा
  2. है0का0 भूपेन्द्र राघव थाना जैथरा जनपद एटा
  3. का0 1296 विवेक कुमार थाना जैथरा जनपद एटा
    4.का0 तरूण पूनिया थाना जैथरा जनपद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks