संजीव यादव बाबा आमटे स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे

एटा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कासगंज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संजीव यादव को आगामी पृथ्वी दिवस सम्मेलन में 22 अप्रैल को दिल्ली में किंग्सवे कैंप स्थित हरिजन सेवक संघ के सभागार में आयोजित समारोह में प्रख्यात समाजसेवी बाबा आमटे स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। श्री यादव को यह सम्मान बीते वर्षों में उनके समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु दिया जा रहा है। श्री यादव को यह सम्मान प्रख्यात पर्यावरणविद पद्मश्री श्री लक्ष्मण सिंह लापोडिया और प्रख्यात गांधीवादी हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष डा० श्री शंकर कुमार सान्याल जी प्रदान करेंगे। यह जानकारी नव प्रभात जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती सुमन द्विवेदी ने दी है।