विख्यात पर्यावरणविद एवं समाजसेवी श्री शरद सिंह कुमरे जी से शहीद दिवस के दिन विशेष बातचीत किया पेश है बातचीत के कुछ अंश

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैनिक फोरम एवं वरिष्ठ समाजसेवी कैप्टन राज द्विवेदी मध्यप्रदेश के जाने-माने विख्यात पर्यावरणविद एवं समाजसेवी श्री शरद सिंह कुमरे जी से शहीद दिवस के दिन विशेष बातचीत किया पेश है बातचीत के कुछ अंश

कैप्टन राज द्विवेदी- शरद जी !आप देशभक्त की भावना से ओतप्रोत होकर देश के शहीदों के लिए आप पिछले कई वर्षों से प्रतिवर्ष कार्यक्रम कराते रहते हैं और शहीदों के परिजनों को आमंत्रित कर उनको आत्म सम्मान दिलाते हैं यह कार्य करने की भावना आपके अंदर कब से उत्पन्न हुई!

शरद कुमरे -मैं जिला प्रबंधक के तौर पर ग्रामोद्योग विभाग में सेवारत थे उसी दरमियान दिनांक 16 जनवरी 2001 को आतंकी हमले को नाकाम करते हुए हमारी बहन बिंदु कुमरे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक टुकड़ी जो एयरपोर्ट श्रीनगर में तैनात थी उस दरमियान अधाधुंध फायरिंग करते हुए अलकायदा ग्रुप के आतंकवादी घुस आए थे मेरी बहन बिंदु आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को सफाया करने के बाद स्वयं अपना सर्वोच्च बलिदान कर मां भारती के चरणों पर अर्पण कर दिया था ठीक उसी दिन से मेरे मन में यह संकल्प जागृत हुआ कि अब हमें उन तमाम शहीदों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए शासन और प्रशासन के साथ मिलकर काम करना चाहिए!

कैप्टन राज द्विवेदी -आपने पर्यावरण से संबंधित बहुत काम किए हैं यह विचार आपको कैसे आया कि हमें पर्यावरण के बारे में भी कुछ काम करना चाहिए !
शरद कुमरे -मुझे बचपन से जंगल देखने का अवसर मिला और जब मैं कॉलेज में था तो उस समय यह देखा जा रहा था कि जैसे-जैसे शहर डेवलप हो रहे हैं वैसे-वैसे पेड़ों को काटा जा रहा था विद्यार्थी जीवन में ही मैंने पेड़ों को बचाने के लिए संघर्ष किया और उसके बाद मैंने पराक्रम जन सेवा संस्थान पर्यावरण बचाओ अभियान और जागो भारत अभियान का गठन कर राष्ट्रीय स्तर पर बुनियाद को रखते हुए पर्यावरण को बचाने का मुहिम छेड़ रखी है इस अवसर पर मैंने पॉलिथीन प्रदूषण गंदगी मुक्त अभियान के साथ-साथ बक्सवाहा जंगल बचाओ संविधान बचाओ अभियान राष्ट्रीय पर्यावरण बचाओ अभियान इत्यादि में पूरा योगदान करते हुए एक बृहद प्रदेश स्तरीय टीम तैयार किया है जो अपने-अपने जिलों में कार्य कर रही है जिसके परिणाम स्वरूप मुझे कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं!

कैप्टन राज द्विवेदी- आपने कई मासूम जिंदगियां भी बचाई हैं और लगातार रक्तदान करते चले आ रहे हैं आपने अब तक कितनी बार रक्तदान कर चुके हैं !
शरद कुमारे- मैंने अब तक 99 बार रक्तदान कर चुके हैं अभी दिनांक 23 मार्च 2023 को शिवनी जिले में शहीदे आजम भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर भारत माता की प्रतिमा लोकार्पण और संविधान परिषद निर्माण हेतु पूजन के अवसर पर 99 बार रक्तदान कर शहीदों और महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि दिया हूं!
कैप्टन राज द्विवेदी- आपने अब तक कितने राज्यों में जा कर के वहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया है!

शरद कुमरे- मैंने 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रक्तदान शिविर का आयोजन कर चुके हैं जिसमें से प्रमुख रूप से दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश जम्मू कश्मीर छत्तीसगढ़ तमिलनाडु कर्नाटक अंडमान निकोबार हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र मध्यप्रदेश केरल आंध्र प्रदेश कर्नाटक राजस्थान बिहार उत्तराखंड पंजाब जम्मू कश्मीर गुजरात और महाराष्ट्र शामिल है !

कैप्टन राज द्विवेदी-आप ग्लोबल वार्मिंग के बारे में क्या काम कर रहे हैं?
शरद कुमारे- हम इस अभियान के अंतर्गत इस विषय को बड़ी गंभीरता से उठाया है और पर्यावरण बचाओ अभियान के अंदर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए हम समस्त प्रदेश युवाओं को जिसमें से स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स शामिल होते हैं और जो समाज सेवी संगठन है उनको हम प्रेरित करते हैं और ग्लोबल वार्मिंग पर हम विशेष अभियान चला रहे हैं!

कैप्टन राज द्विवेदी -आपने राष्ट्रीय पर्यावरण संसद का भी आयोजन किया था और इस पर्यावरण संसद की क्यों जरूरत पड़ी ?

शरद कुमरे -जी मैंने हाल ही में भोपाल के अंदर राष्ट्रीय पर्यावरण संसद का सफल आयोजन किया जिसमें देशभर के पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया जिसमें से प्रमुख रूप से देश के वन पुरुष पद्मश्री से सम्मानित श्री जादव पाऐंग विश्व विख्यात समाजसेवी मेधा पाटकर कवि लेखक पद्मश्री से सम्मानित श्री बाबूलाल दहिया भारत के जल पुरुष माननीय राजेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे और सभी इनकी उद्गार से मुझे ऐसा प्रतीत हुआ कि जिस कार्य को मैंने संपादित किया है वह कार्य राष्ट्रीय स्तर का पूरे राष्ट्र के अंदर प्रेरणा स्रोत बनकर भूमिका अदा कर रहा है!

कैप्टन राज द्विवेदी- आपने अन्ना हजारे जी के इंडिया अगेंस्ट करप्शन के समय उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे थे और उसके बाद आपने राजनीति में भी प्रवेश किया इस बारे में आप क्या कहना चाहते हैं!
शरद कुमरे -जी मैंने अन्ना हजारे जी के साथ इंडिया अगेंस्ट करप्शन में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया था और अन्ना जी के संसद में पूरे देश के क्रांतिकारियों को लाने का भरपूर प्रयास किया था और अन्ना आंदोलन का इंडिया अगेंस्ट करप्शन को पूरी मजबूती प्रदान किया था उसके बाद आम आदमी पार्टी की स्थापना 26 दिसंबर 2012 को हुई तब से लेकर आज तक आम आदमी पार्टी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं क्योंकि मैं संस्थापक सदस्य होने के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी की आधारशिला रखी थी और पार्टी के साथ चल रहा हूं मुझे गर्व हो रहा है कि मैं आम आदमी पार्टी की स्थापना पूरे मध्यप्रदेश में किया और आज भी मैं अच्छे देशभक्त लोगों को लाने का भरपूर प्रयास किया और आगे भी करता रहूंगा क्योंकि हम कई समाजसेवी गतिविधियों में व्यस्त रहता हूं उसके बावजूद आम आदमी पार्टी को मैंने चारों तरफ से मजबूत बनाया हूं और आज पूरे प्रदेश के अंदर हर जिले में हमारे आम आदमी पार्टी विचारधारा के लोग हमसे जुड़े हुए हैं निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में हम आम आदमी पार्टी को बहुत मजबूती स्तर लाकर खड़ा करेंगे और कई विधानसभा से जीतकर हमारे प्रत्याशी विधानसभा भवन पहुंचेंगे ऐसा मेरा मानना है !

कैप्टन राज द्विवेदी -आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का जो आपने योजना बनाई वह आने वाले विधानसभा परिणाम में पार्टी का क्या स्वरूप होगा ?
शरद कुमरे -जी मेरा मानना है कि 2018 के चुनाव परिणाम को देखते हुए पार्टी हाल ही में पूरी योजनाबद्ध तरीके से नई कार्यकारिणी बनाकर एक जबरदस्त मास्टर प्लान बनाया है जिसमें कई बिंग भी बनाए गए हैं और सभी अनुषांगिक संगठन को साथ में लेकर एक अच्छी टीम तैयार होगी जो सभी वर्गों को साथ में लेकर आगे बढ़ेगी इस विषय पर हमारे राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं राज्यसभा सांसद श्री संदीप पाठक जी ने बृहद नई कार्यकारिणी बनाकर कांग्रेस और भाजपा के दिलों के अंदर अपना राजनीतिक तरकश छोड़ दिया है और आम आदमी पार्टी जितनी मजबूत होगी उतना ही विपक्षी पार्टी कमजोर होगी क्योंकि हम फर्श से ऊपर जा रहे हैं हम कुछ अपना सोएंगे नहीं बल्कि जनाधार के आधार पर आगे बढ़ेंगे और अपनी जीत हासिल करेंगे क्योंकि मतदाता और मध्य प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है उसने कांग्रेस और भाजपा दोनों को देख लिया है और दोनों बड़ी पार्टियों ने आम आदमी पार्टी की एंट्री को अच्छी तरह से अब समझ लिया है और जो विगत दिवस भोपाल में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ था उस कार्यकर्ता सम्मेलन के अंदर वॉलिंटियर्स एक लाख से ऊपर राजा भोज की धरती भोपाल में एकत्रीकरण हुआ था और दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी एवं पंजाब मुख्यमंत्री श्री भगवान सिंह मान जी के आने से जो एक लहर और जो एक बदलाव देखने को मिल रहा है उससे साफ जाहिर है कि मध्य प्रदेश की जनता अब आम आदमी पार्टी के प्रति पूरी तरह से रुझान में है!

कैप्टन राज द्विवेदी- चलते-चलते अंत में एक बात और मैं पूछना चाहता हूं की इससे पूर्व प्रदेश के अंदर पुरुष प्रदेश अध्यक्ष चुने जाते थे लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने महिला प्रदेश अध्यक्ष चुना है इस पर आप क्या कहना चाहते हैं ?
शरद कुमरे -जी इस विषय पर सबसे बड़ी गौर करने की बात है कि आम आदमी पार्टी की इकलौती महिला सिंगरौली की महापौर आम आदमी पार्टी के बैनर तले बनती है और रानी अग्रवाल जी इसके पूर्व 2018 के विधानसभा चुनाव में भी भारी मत लेकर आगे बढ़ रही थी लेकिन कुछ वोटों से वह जीत नहीं हासिल नहीं कर सकी लेकिन महापौर चुनाव में उन्हें भारी सफलता अर्जित हुई और वह मध्यप्रदेश की इकलौती आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी थी जिन्होंने भारी रिकॉर्ड से महापौर चुनाव में जीत हासिल किया और आम आदमी पार्टी का पूरे मध्यप्रदेश में परचम लहराया श्रीमती रानी अग्रवाल के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए और महापौर बनने के बाद उनका जो कद मध्यप्रदेश में बड़ा और पूरे वॉलिंटियर्स ने जिस हिसाब से उन को आगे बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयास किया उस आधार पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय श्री केजरीवाल जी ने उन पर पूरा भरोसा जताया और उनको बागडोर सौंप दिया अब हम सब मिलकर जितने भी हमारे पुराने कार्यकर्ता हम लोगों के टाइम पर थे उन सभी को एक साथ लेकर श्रीमती रानी अग्रवाल जी के साथ मिलकर काम करेंगे और उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से इस बार आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाने में कभी पीछे नहीं रहेगी!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks