
महावीर आयरन एंड स्टील इंडस्ट्रीज गोंदवारा के खिलाफ हो आवश्यक कार्यवाही,, कमल बांधे
रायपुर खरोरा,,, इंटक नेता कमल बांधे द्वारा दिनांक 16,01,23 को महावीर आयरन एंड स्टील इंडस्ट्रीज, आर्य मुनि बल कंपनी एवं रायका इस्पात कंपनी गोंडवारा रायपुर के खिलाफ वायु प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत आवश्यक कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर रायपुर से मिलकर शिकायत किया गया था जिसमें 2 माह बाद भी कार्यवाही नहीं करने पर इंटक नेताओं द्वारा लगातार पर्यावरण विभाग का घेराव करने की उच्च अधिकारियों द्वारा बात कहने पर कंपनियों का जांच दिनांक 07,01,2023 को किया गया जिसमें उक्त कंपनियों को पर्यावरण विभाग के जांच दल के अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर बचाने का भरसक प्रयास किया गया है उक्त कंपनी द्वारा श्रम अधिनियम पर्यावरण अधिनियम एवं राज्य औद्योगिक सुरक्षा अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा है महावीर आयरन एंड स्टील इंडस्ट्रीज गोंडवारा रायपुर में लोगों को गुमराह कर खाद्य पदार्थ मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है जहां गंज युक्त केमिकल का प्रयोग कर एवं प्रदूषित वातावरण में खाद्य पदार्थ का उत्पादन कर खाद्य पदार्थ स्टैंडर्ड अधिनियम 2006 की धज्जियां उड़ाते हुए मनमानी किया जा रहा है भयंकर बदबूदार केमिकल युक्त गंदे पानी को कंपनी के सामने नाले में बह जा रहा हैं जिससे आसपास क्षेत्र में भयंकर बदबू है पर्यावरण विभाग के जांच दल के अधिकारी भी उक्त शिकायत को सही मान रहे हैं और निरीक्षण करने के पश्चात भी उक्त कंपनी में दुर्गंध की समस्या पाए गए हैं दुर्गंध के प्रभावी निराकरण के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम देकर छोड़ दिया गया है परंतु प्रदूषण का आलम पूर्ववत हैं इस प्रकार पर्यावरण विभाग के अधिकारियों द्वारा महावीर आयरन एंड स्टील इंडस्ट्रीज को बचाने का प्रयास जारी है इस संदर्भ में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदेश की मुख्यमंत्री उद्योग मंत्री श्रम एवं पर्यावरण मंत्री को अवगत करा कर आवश्यक कार्यवाही की मांग करेंगे उसके पश्चात भी यदि कार्यवाही नहीं होता है तो कोर्ट में मामला दायर करेंगे लेकिन किसी भी सूरत में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे,,,,,