अलीगंज में उपचार के दौरान वृद्धा की मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। अलीगंज के कृष्णा हॉस्पिटल में सोमवार देर शाम उपचार के दौरान ढिबइया निवासी 70 वर्षीय नन्ही देवी पत्नी राजाराम की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस को चिकित्सक ने हार्ट अटैक पड़ने की कहकर वापस भेज दिया। दूसरी ओर मृत महिला के परिजनों को फर्रुखाबाद जाने के लिए कहा। इस पर वृद्धा के परिजन उनको फर्रुखाबाद ले जाने के बजाय गांव ले गए। वहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया।