विद्युत टीम की छापामार कार्रवाई, 12 मीटर उखाड़े, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,जलेसर। विद्युत बिल जमा न करने पर अधिशासी अभियंता एपी सिंह नेतृत्व में मंगलवार को हुई छापामार कार्रवाई में 20 कनेक्शन काटे, 12 मीटर उखाड़ कर जमा कराए गए। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी की विद्युत बिलों को समय पर जमा कराएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। छापामार कार्रवाई के दौरान उपखंड अधिकारी हरिओम सोनी, अवर अभियंता कैलाश चंद, सौरभ त्रिपाठी मौजूद रहे।