जिपं सदस्य के भतीजे की हुई थी हत्या, 11 साल बाद रिपोर्ट, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। जिला पंचायत सदस्य के भतीजे की आग से जलाकर हत्या की थी। मामले में 11 साल बाद एफआईआर हुई है। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने चार आरोपियों के विरूद्ध दर्ज कराई गई है।
थाना निधौलीकलां के गांव अहरमई निवासी गिरीश चन्द्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही आरोपी सुनील उर्फ सर्वेन्द्र उर्फ सतीश निवासी अहमरई थाना निधौलीकलां रंजिश मानता है। आरोप है कि नौ जून 2011 को उसी रंजिश में भतीजे अजय उर्फ एके सिंह की आरोपी सुनील सहित चार आरोपियों ने पिटाई की थी। पिटाई के बाद अजय पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। आग लगने से युवक गंभीर झुलस गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में अब आकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित जिला पंचायत सदस्य है जिन्होंने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुरूआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सबूत जुटाएं जा रहे है। मामले में आरोपी सुनील, इनके मां, बाप, भाई के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।