
एटा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं सतत निगरानी के चलते दहेज़ हत्या के मामले में दो आरोपियों को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय से 10-10 वर्ष कठोर कारावास एवं 15,000-15000 रूपये के जुर्माने की मिली सजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपदीय मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए- आज दिनांक 27.03.2023 को अभियुक्त 1-ओमकार सिंह पुत्र छोटे लाल 2-श्रीमती सर्वेश कुमार पत्नी ओमकार सिंह निवासी गण धर्मगढी बैरिहार थाना सकरौली एटा संबंधित मु0अ0सं0 45/2008 धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 दहेज अधिनियम थाना सकरौली एटा को दाषी पाते हुए मा0 न्यायालय स्पे0 एनडीपीएस एक्ट एटा द्वारा अभियुक्त गण को 10 वर्ष कठोर कारावास एवं 15000-/रू0 अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।