होटल नीलकंठ भी कुर्क कर लिया गया

आगरा । समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और उनके परिवार का समाजवादी पार्टी में गजब का दबदबा था, अब उसकी नींव हिलती जा रही है।

जुगेंद्र सिंह यादव और उनके बड़े भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पहले से ही जेल में बंद है। इसके बाद आज उनके खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की गई। सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव का आगरा में भगवान टॉकीज चौराहे के पास स्थित आलीशान होटल नीलकंठ भी कुर्क कर लिया गया। एटा के साथ आगरा पुलिस टीम इस कार्रवाई के दौरान मौजूद रही। बता दें सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को 9 मार्च 2023 को मथुरा के जैत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। वहीं ठीक नौ महीने पहले उनके बड़े भाई व सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को 9 अप्रैल 2022 को आगरा से गिरफ्तार किया गया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks