हर जाति धर्म को लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता- अध्यक्ष नूर विजन फाउन्डेशन

एटा,हर जाति धर्म को लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता- अध्यक्ष नूर विजन फाउन्डेशन
नूर विजन फाउन्डेशन मारहरा गेट एटा द्वारा असहाय एवं गरीब लोगों की मदद के लिये जनहित में एक कैम्प मोहल्ला इस्लाम नगर में लगाया गया। जिसमें गरीब एवं असहाय लोगों की निःशुल्क मदद हेतु दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्वावस्था पेंशन, गरीब स्कूली बच्चों के लिये जाति, आय, मूल निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवायें एवं पम्पलेट बांटकर जानकारियाॅ प्रदान की गयी।
फाउन्डेशन के अध्यक्ष मो0 सोहिब ने लोगों से अपील करते हुये कहा कि हमारे द्वारा जनहित में बिना किसी जाति वर्ग के भेदभाव के निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया जाता है। जिसमें दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्वावस्था पेंशन, गरीब स्कूली बच्चों के लिये जाति, आय, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि कार्य निःशुल्क कराये जायेंगे। किसी भी प्रकार का किसी से रूपया नहीं लिया जायेगा। हमारा उद्देश्य हर जाति धर्म के पात्र लोगों तक जन सुविधाओं को पहूॅचाना है। बहुत से असहाय एवं जरूरतमंद लोग ऐसे देखे जाते हैं जो जानकारी के अभाव में सरकार से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। जिनके लिये हमारा फाउन्डेशन परिवार हर सम्भव उनकी समस्याओं का समाधान कराने का पूर्ण रूप से प्रयास करेगा।
परवेज अली सचिव द्वारा बताया कि हर पात्र लाभार्थी को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। जिसमें पेंशन सम्बन्धी प्रकरण, असहाय लोगों की मदद के लिये उनकी समस्याओं का सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क कर निस्तारण कराने के लिये पूर्ण प्रयास किया जायेगा। ट्रस्टी मो0 हारून एवं अबरार अली ने सभी लोगों को योजनाओं सम्बन्धी जानकारी की पम्पलेट बांटते हुये कहा कि किसी भी समस्या के लिये आप ट्रस्ट परिवार से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमारा ट्रस्ट का उद्देश्य असहाय एवं गरीबों के हित में कार्य करना है जोकि निरन्तर जारी रहेगा। जिसमें मौके पर काफी लोगों द्वारा अपनी पेंशन प्रकरण आदि से सम्बन्धित समस्यायें फाउन्डेशन के समक्ष रखी। जिसके लिये फाउन्डेशन परिवार द्वारा उनको समाधान कराने का पूर्ण किया जायेगा। हर वर्ग और धर्म के लोग हमसे सम्पर्क कर सकते हैं।
इस दौरान शिविर पर जानकारी उपलब्ध कराने वालों में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष मो0 सोहिब, सचिव परवेज अली, कोषाध्यक्ष सवा एवं ट्रस्टीगण तौसीफ, हारून, अबरार अली, मो0 जाहिद एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks