विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में वाराणसी कैन्ट विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया हर हर महादेव के उद्घोष के साथ पीएम मोदी का किया स्वागत।

प्रधानमंत्री मोदी जी के आगमन के मद्देनजर संगठन ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव को साजन तिराहे की जिम्मेदारी सौंपी थी।
सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज कैन्ट विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साजन तिराहे पर एकत्र होकर हाथों में भाजपा का झंडा लहराते हुए हर हर महादेव के उद्घोष के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके पहले आज देर रात्रि 1 बजे से सुबह 5 बजे तक सौरभ श्रीवास्तव की देख रेख में कार्यकर्ताओं ने साजन तिराहे को फूलों रंगबिरंगे कपड़ो के झालर भाजपा के झंडे तथा केसरिया और हरे गुब्बारों से एक भव्य रूप दिया। चौराहे पर मोदी जी का कट आउट भी लगाया गया।
सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री जी प्रवास के बाद अपने घर वापस आ रहे हैं और जब भी वह घर आते हैं हम सभी काशीवासियों के लिए उपहार लाते हैं। आज काशीवासियों को रोप-वे स्मार्ट स्कूल समेत कुल 1,780 करोड़ की परियोजनाओं की भेंट मिलने जा रही है। काशी के सांसद और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री ने काशी को 9 वर्षों में भव्य और दिव्य बना दिया है। फिर चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो पर्यटन का क्षेत्र हो या आध्यात्म का क्षेत्र हो काशी आज हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है।
सौरभ श्रीवास्तव के साथ आज प्रमुख रूप से अभिषेक मिश्रा सौरभ सिंह मुन्ना अशोक जायसवाल मण्डल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा गोपाल अमित सिंह चिंटू विवेक कुशवाहा, कुशाग्र श्रीवास्तव रवि जायसवाल शैलजा श्रीवास्तव वीरू यादव मुन्ना सरोज राजन चौधरी सिंधु सोनकर पुन्नूलाल बिंद अजय गुप्ता सुधीर जायसवाल राहुल जायसवाल सौरभ सिंह पटेल विवेक कुशवाहा रामशरण बिंद अचल श्रीवास्तव मनीष यादव अनुभव प्रकाश सिंह मनोज सिंह मुन्ना राजेश कुशवाहा पूर्णमासी गुप्ता मिथिलेश गुप्ता राजेन्द्र प्रसाद अद्दु राम मनोहर द्विवेदी मुकेश गुप्ता रितिक मिश्रा स्वास्तिक श्रीवास्तव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।