नगर निगम और जलकल विभाग की लापरवाही से जनता परेशान

नगर निगम और जलकल विभाग की लापरवाही से जनता परेशान।
पार्षद हाजी ओकास अंसारी।

वाराणसी आज से रमजान का मुबारक महीना शुरू हो गया । और नगर निगम और जल कल विभाग की लापरवाही बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से जनता परेशान है । जलालीपुरा वार्ड के पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने बताया की जलालीपुरा के गलियों में सीवर ओवर फ्लो की समस्या लगातार बनी हुई है जलालीपुरा की में सीवर लाइन 20 से 25 फिट गहरी है और इसकी सफाई 2019 में हुई थी उसके बाद आज तक नही हुई मैने इसकी सफाई के लिए लगातार एक साल से जी एम जल कल से सचिव से एक्स ई एन से और जे ई से कह कह थक गए पर इन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है । आज स्तिथि ये है की पूरा मेन लाइन बंद है जिसकी वजह से गलियों में सीवर ओवर फ्लो हो रहा है रमजान के महीने में जनता को नमाज पढ़ने और आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । और जब से सरैया में फ्लाई ओवर वालो ने काम सुरु किया है इन लोगो ने जगह जगह पानी की पाइप काट कर बंद कर दिया है जिसकी वजह से सरैया और बाटलोहिया की जनता को पीने का पानी नहीं मिल रहा है जगह जगह गड्ढा खोद कर इन लोगो ने छोड़ दिया है सीवर लाइन तोड़ दिया है सड़क पर गंदा पानी बह रहा है जनता को आने जाने के लिए फ्लाई ओवर वालो ने सर्विस लेन तक नही दिया है आने जाने के लिए जनता को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और कोई भी विभाग कुछ सुनने को तैयार नहीं है । रमजान के इस पवित्र महीने में जलालीपुरा । सरैया । और अमरपुर बटलोहिया की जनता को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ेगा । कैसे कैसे इधर की जनता दिन काट रही है ये वही जानते है । ऊपर से रेलवे फाटक घंटो घंटो बंद रहता है जिसके कारण जनता का जीना दुस्वार हो गया है किसी को इमरजेंसी में कही जाना हो तो वो जा नही सकता यहां की स्तिथि बहुत ही कष्ट दायक है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks