मरे हुए व्यक्ति के नाम बिजली चोरी में जेई न्यायालय में तलब।।

मरे हुए व्यक्ति के नाम बिजली चोरी में जेई न्यायालय में तलब।। मैनपुरी जिला सत्र न्यायालय में बिजली चोरी के एक मामले में जेई अखिलेश वर्मा जिसने मरे हुए व्यक्ति के नाम बिजली चोरी की गई एफ़ आई आर में स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह ने तलब करते हुए स्पस्टीकरण मांगा घटना 14 सितंबर 2020 की है अखिलेश वर्मा जेई अपने साथियों के साथ ग्राम बेलाहर में नत्थूराम पुत्र मेवाराम के यहाँ चेकिंग की जिस पर 96955 रु बकाया होने पर 05 अगस्त 2020 को कनेक्शन काट दिया था पुनः उस दिन चैक करने पर कनेक्शन चलता हुआ पाया जेई बिल जमा की रसीदे मांगने पर वह लेने की कह कर चला गया चेकिंग रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने से मना किया लौटकर न आने पर उसकी रिपोर्ट थाना एंटी पॉवर थेपट्ट मैनपुरी की जिसमें विवेचना के दौरान नाथूराम की मृत्यु 22 जुलाई 2019 को होना बताया मृत्यु होने के आधार पर थाना पुलिस ने अंतिम आख्या लगा कर न्यायालय में भेजी उसके मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर उसके म्रत्यु घटना से पूर्व हो गई थी फिर जेई अखिलेश वर्मा ने थाने में दी गई तहरीर मैच कहा कि वह कागज लेने की कह कर चला गया और चेकिंग रिपोर्ट पर हस्ताक्षर भी करने की मना किया जब कि उसकी मृत्यु पहले ही हो चुकी थी इस प्रकार जेई द्वारा की गई विधुत चेकिंग पर संदेह होने पाया जिस पर विधूत अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह कटारिया से न्यायाधीश द्वारा पूछने उन्होंने विधुत चोरी व चेकिंग की सही स्थित के लिये जेई अखिलेश वर्मा को तलब करने की मांग की जिस पर स्पेशल जज ई सी एक्ट न्यायाधीश मीता सिंह ने जेई अखिलेश वर्मा को तलब कर स्पस्टीकरण देने के लिए 04 तारीख नियत की है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks