मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा द्वारा नए सत्र का प्रारंभ गवरजा माता के आशीर्वाद से हुआ।

मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा द्वारा नए सत्र का प्रारंभ गवरजा माता के आशीर्वाद से हुआ।
शुक्रवार 24 मार्च को गिरजाघर गोदौलिया पर गंगा शाखा की सखियों द्वारा मां गणगौर की पूजा अर्चना की गई, एवं शोभायात्रा का भव्य रुप से स्वागत करते हुए मां गणगौर की आरती एवं पुष्प वर्षा करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया गया। साथ ही राजस्थानी परिधान में सिंघारा भी मनाया गया एवं शाखा द्वारा सखियों के लिए हाउजी का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य रुप से संस्था की अध्यक्षा प्रीति अग्रवाल सचिव प्रीति बाजोरिया एवं कोषाध्यक्ष निशा अग्रवाल एवं समता डीडवानिया सुनीता कंदोई सहित सभी शाखा सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की संयोजिका श्वेता कनोडिया एवं नीतू नवलगढ़या भी उपस्थित रही।