हमने, पानी की राह देखने के लिए
खुली छोड़ दी हैं टोंटियां


एटा। पानी की राह देखते-देखते लोगों ने घरों के आगे लगी नगरपालिका की टोंटियों को खुला इसलिए छोड़ रखा है कि शायद कभी इन टोंटियों के मुख से पानी की धार निकलेगी ही। लेकिन नवरात्रों के इस पावन पर्व पर भी इन टोंटियों के कंठ सूखे ही दिख रहे हैं तो यह नगर के लोगों के गले को कैसे शीतलता प्रदान करेंगी।
उल्लेखनीय है कि विगत माह कई दिन तक फेसबुक, वाट्स अप और समाचार पत्र में छापने के बाद भी बेहयाई का यह आलम है कि नगरपालिका कर्मचारी अपने भ्रष्टाचारी स्वभाव में बदलाव लाने को तैयार नहीं हैं। यूं तो नगरपालिका नागरिकों से वाटर टेक्स बसूलने की मुहिम हमेशा जारी रखना चाहती है लेकिन वह उन्हें पानी जैसी अति आवश्यक और बहुत छोटी सी मानी जाने वाली सुविधा तक नहीं देना चाहती। जबकि नगरपालिका में टयूबबैलों को बिजली होते हुए भी डीजल के भ्रष्टाचार से अनेकों वर्षों से चलाये जाने की परम्परा आज भी कायम है लेकिन नागरिकों को सामान्य दिनों की तो बात छोड़िए, तीज-त्योहार के दिन भी पानी के लिए ट्यूबबैल न चलाकर पानी न देना, शिकायतों को नजरंदाज कर देना भ्रष्ट पालिका तंत्र के चेहरे को उजागर करता है। काली मंदिर से लेकर कटरा मौहल्ला और महाराणा प्रताप नगर के कुछ क्षेत्र, विकास नगर, अंधी मोड़, दिनेश नगर और शांतीनगर तक के इलाके में जमीन से खारा पानी निकलता है। इस क्षेत्र की समरसेविल पम्पों से निकाला गया पानी कुछ ही समय में पीला पड़ जाता है और गर्म करने पर पानी में आधे ज्यादा गंदगी निकलती है। इसलिए यहां का पानी पीने योग्य नहीं है फिर भी नगरपालिका द्वारा पानी की नियमित सप्लाई न देना इन क्षेत्रों के लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। वर्तमान में अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को आये हुए कई माह होने को हैं लेकिन उनकी कार्यप्रणाली से ऐसा महसूस नहीं हो रहा है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को जनता के प्रति लापरवाही बरतने पर दंडित करते हुए दिखाई दिए हों।
अधिशासी अधिकारी महोदय से अनुरोध है कि वे अपनी निद्रा से जागकर यह समझ लें कि आज हिन्दू धर्मावलम्बियों की नवरात्रि का तीसरा दिन है तो वहीं इस्लाम के अनुयायी मुस्लिम भाईयों के रमजान का पहला दिन है इस पावन त्योहारों के माह में ताजा पेयजल की महती आवश्यकता है। इसलिए ट्यूबबैल आपरेटरों की नकेल कसकर नगर की जनता को पेयजल उपलब्ध करायें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks