कलम के सिपाहियों का सदैव होता रहेगा सम्मान पत्रकार पवन शुक्ला

कलम के सिपाहियों का सदैव होता रहेगा सम्मान पत्रकार पवन शुक्ला

हरगांव /सीतापुर कलम के सिपाहियों को सदैव होता रहेगा सम्मान पत्रकार का सम्मान समारोह एवं जब बोलेगा हिंदुस्तान कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री दाऊद खान संबोधन कर रहे थे! वरिष्ठ पत्रकार पवन शुक्ला द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह एवं कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जब बोलेगा हिंदुस्तान उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री दाऊद खान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कलम के सिपाहियों का सदैव सम्मान रहा है और आगे भी रहेगा! दाऊद खान ने कहा कि कुछ लोग ऐसे आ गए हैं जिनकी वजह से पत्रकारिता में कुछ गिरावट आई है किंतु सच्चे और निष्पक्ष पत्रकारों का आज भी सम्मान बरकरार है और आगे भी रहेगा उत्तर प्रदेश प्रभारी कार्यक्रम आयोजक पवन शुक्ला को शुभकामनाओं सहित ढेर सारी बधाई देते हुए कहा कि सीतापुर के हर गांव क्षेत्र में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचाने जाने वाले डॉक्टर पवन शुक्ला सदैव राष्ट्रीय और देश हित में कलम का प्रयोग करते हुए गरीब निर्धन असहाय की सहायता करते हैं और जुल्म के खिलाफ आवाज उठा कर पीड़ित को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं! उत्तर प्रदेश ब्यूरो चंद्रशेखर ने कहा कि पत्रकार जान जोखिम में डालकर समाचार कवरेज करता है और देश-दुनिया की खबरों से अवगत कराता है किंतु बदले में उसे कुछ भी नहीं मिलता सच्चा और निष्पक्ष पत्रकार केवल सम्मान के लिए कार्य करता है और सच्चे निष्पक्ष पत्रकार को सम्मान मिलना भी चाहिए! सीतापुर अपराध संवाददाता राहुल तिवारी ने कहा कि पत्रकार बगैर तनख्वाह के कार्यकर्ता हैं और हर पीड़ित को न्याय दिला कर अपराधियों को सजा दिलाने का कार्य करता है! सीतापुर नगर संवाददाता डॉ जमाल खान ने कहा कि नई पत्रकारिता में नई पौध आई है किंतु अभी नई पौध को बहुत कुछ सीखना है कभी-कभी कुछ अपने ही पत्रकार साथी बगैर होमवर्क के फील्ड पर उतर जाते हैं जो गलत है ऐसी स्थिति में चोट खाने का नुकसान होता है डॉ जमाल साहब आगे कहा पत्रकार को चाहिए जब तक वह पूर्ण रुप से तैयार ना हो तब तक कोई ऐसा कार्य ना करें जो उसको आगे नुकसान पहुंच सके! इस मौके पर जब बोलेगा हिंदुस्तान उत्तर प्रदेश प्रभारी दाऊद खान, उत्तर प्रदेश ब्यूरो चंद्रशेखर ,कार्यकारी संपादक अनुभव शुक्ला ,हरगांव वरिष्ठ पत्रकार प्रताप तिवारी ,कुलदीप सिंह सेंगर ,अनूप रस्तोगी, सीतापुर अपराध संवाददाता प्रशांत तिवारी उर्फ राहुल, नगर संवाददाता डॉ जमाल खान ,रवि सिंह चौहान, विपिन अवस्थी, पिंकी सिंह ,अर्पित त्रिवेदी, समीम अली, अखिलेश कश्यप, अरविंद नीरज अवस्थी, लवकुश शुक्ला ,अजय मिश्रा सीतापुर जिला संवाददाता श्री प्रकाश गुप्ता व अन्य तमाम वरिष्ठ पत्रकार साथी कार्यक्रम में उपस्थित रहे!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks