
सिंदरी (घनबाद):-23मार्च । गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज़ टेक्निकल कैंपस द्वारा शहीद दिवस कार्यक्रमनकार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के साथ सभी शहीदों के बलिदानों को याद किया।
आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि, माननीय संस्थान अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह एवं सचिव श्री सुरेंद्र पाल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ और छात्र रोहित ने सबद-गान किया। कालेज निदेशक डा. प्रियदर्शी जरूहार ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज यदि भारत विश्व में पांचवें स्थान पर है, तो उसकी इस प्रगति की नींव हमारे शहीदों के बलिदानों से पड़ी है। माननीय अध्यक्ष महोदय श्री तरसेम सिंह ने देश के स्वतंत्रता संघर्ष पर भाषण देते हुए, शहीदों की स्मृति को सदा जीवित रखने की बात पर जोर दिया। माननीय सचिव महोदय ने शहीदों के बलिदानों से युवाओं को सीखने और प्रेरणा लेने की नसीहत दी। छात्रा राम्या ने शहीद दिवस पर भाषण दिया। छात्रा प्रतिभा कुमारी ने मंच का संचालन किया। आयोजन में छात्र, प्राध्यापक-गण व कर्मचारी-गण लगभग 100 की संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन डा. ए. पी. बर्णवाल ने किया।