
उप जिला मजिस्ट्रेट सदर ने लगभग 20 हेक्टेयर सरकारी भूमि को पुनः बंजर के रूप में दर्ज करने हेतु पारित किया आदेश
तहसील एटा सदर क्षेत्र के अंतर्गत एटा देहात मौजा में लगभग 25.68 करोड़ रुपये (बाजारू मूल्य) की 20 हेक्टेयर भूमि आंकी गई है
एटा, 23 मार्च (सू0वि0)। उप जिला मजिस्ट्रेट शिव कुमार ने सूचित किया है कि तहसीलदार से प्राप्त आख्या के क्रम में अवगत कराना है कि सर्वोदय आश्रम ट्रस्ट के सर्वराकार श्री रोहनलाल चतुर्वेदी के नाम वर्ष 1939 में 1189.28 एकड़ भूमि थी। वर्तमान में श्री रोहनलाल चतुर्वेदी के वारिसान श्री मनोज चतुर्वेदी के नाम 70.595 हे0 भूमि है जिसमें से काफी भूमि का विक्रय किया जा चुका है जिसके सम्बन्ध में जॉच हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया। सर्वोदय आश्रम ट्रस्ट की भूमि की अभिलेखीय जॉच की गयी।
जांच के उपरान्त यह पाया गया कि गाटा संख्या 471/2अ रकवा 8.296 है0 व खाता संख्या 435 गाटा संख्या 471/1अ रकवा 0.8090 है0 व खाता संख्या 435 गाटा संख्या 473/1 रकवा 0.405है0 व खाता संख्या 435 गाटा सं0 329/3 रकवा 6.475है0 व खाता संख्या 435 गाटा सं0 1429 अ रकवा 2.100 है0 व खाता संख्या 435 गाटा सं0 1423/1 अ रकवा 2.225 है0 भूमि सर्वोदय आश्रम एटा के नाम दर्ज है। फसली 1347 की स्थिति के अनुसार प्रश्नगत उक्त भूमि बंजर के खाते में अंकित है जबकि अभिलेखों में फसली 1359 में सर्वोदय आश्रम के नाम कोई खाता दर्ज नहीं है। उक्त भूमि बंजर की है।
तहसीलदार की आख्या मौजा एटा देहात परगना एटा सकीट तहसील व जिला एटा स्थित भूमि खाता संख्या 435 गाटा संख्या 471/1अ रकवा 0.8090 है0 व गाटा संख्या 471/2अ रकवा 8.296 है0 व खाता संख्या 435 गाटा संख्या 473/1 रकवा 0.405 है0 व खाता संख्या 435 गाटा सं0 329/3 रकवा 6.475है0 व खाता संख्या 435 गाटा सं0 1429 अ रकवा 2.100 है0 व खाता संख्या 435 गाटा सं0 1423/1 अ रकवा 2.225 है0 भूमि पर अंकित सर्वोदय आश्रम का नाम निरस्त कर प्रश्नगत भूमि पूर्व की भॉति पुनः बंजर के नाम दर्ज होने हेतु 22 मार्च 2023 को आदेश पारित किया गया है। विकास खंड शीतलपुर क्षेत्र के अंतर्गत मौजा एटा देहात क्षेत्र में लगभग 20 हेक्टेयर भूमि की बाजारू कीमत 25.68 करोड़ रुपये आंकी गई है।