
महात्मा गांधी भगत सिंह की फांसी माफ कराने के लिए वायसराय से मिले- सैयद मुनीर अकबर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर के नेतृत्व काले आम स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिभा पर माल्यार्पण कर शहीद सुखदेव व राजगुरु को भी शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि शहीद-ए-आजम से मिलने नेहरू जी भी जेल गए थे, सुभाष चंद्र बोस ने भी भगत सिंह के समर्थन में सभाएं की थीं।
सरदार पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस अधिवेशन में भगत सिंह के समर्थन में प्रस्ताव पास हुआ था लेकिन आर एस एस, भाजपा और हिंदू महासभा वाले बताएं, सावरकर, हेडगेवार, गोलवलकर और मुखर्जी ने सरदार भगत सिंह के समर्थन में एक भी शब्द क्यों नहीं बोला। जब भगत सिंह जी ने कोर्ट में नारा लगाया था कि पूंजीवाद पराजित होगा। लेकिन अब हमारे प्रधान सेवक खुद जाकर पूंजीपतियों की गोद में बैठ चुके हैं। धर्म आधारित हिन्दू राष्ट्र की जो राजनीति आज बीजेपी करती है, उसपर भगत सिंह के विचार थे कि ‘ धर्म ने भारतवर्ष का बेड़ा गर्क कर दिया है, और अभी पता नहीं ये दंगे भारत वर्ष का पीछा कब छोड़ेंगे, इन दंगों ने दुनिया की नजर में भारत को बदनाम पर दिया है, इन दंगों के पीछे साम्प्रदायिक नेताओं और अखबारों का हाथ है।
आगे प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि तब भगत सिंह ये कहकर चले गए तो चले गए। अगर अब भगत सिंह होते तो शायद UAPA के तहत जेल में होते और बुलडोजर से उनका घर शायद ढहा दिया गया होता।
इस मौके पर रहमत अली जिलाध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, ठाकुर मदन पाल सिंह, आमिर खान, विशाल भारद्वाज विमलेश कुमार आनन्द शर्मा राहिल शरीफ आदि मौजूद थे