झूलेलाल जयंती पर शोभायात्रा निकाली

एटा। सिंधी समाज द्वारा आज श्री झूलेलाल जयंती के अवसर पर बड़ी धूमधाम से एक शोभा यात्रा निकाली गई। राकेश गांधी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने शोभा यात्रा में उपस्थित पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष खूब चंद तारानी सहित तमाम सिंधी समाज के लोगों को आकर्षक मोतियों की मालाओं से माल्यार्पण कर स्वागत किया।
शोभा यात्रा सिंधी कालोनी से शुरू हो कर घंटाघर, मेहता पार्क होती हुई निधौली रोड़ पहुंची जहां शोभा यात्रा का समापन हुआ।
शोभा यात्रा में खूब चंद तारानी, विजय निरंकारी, दिलीप निरंकारी, नरेश निरंकारी, सुमंत यादव सम्पादक दहलता आईना, पूरन उर्फ पिल्लू, राजेश बासवानी, कपिल बासवानी, पंकज, कल्लू, भोजराज उर्फ भोजूमल सदस्य पूज्य सिंधी पंचायत एटा, नूतन, विमल उर्फ बिट्टू, गब्बर, संजीव यादव सुपैती सहित सैकड़ों सिंधी समाज के लोग उपस्थित रहे।