
एटा– थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, सट्टा/जुआ खेलते हुए दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
थाना जलेसर पुलिस द्वारा अवैध जुआ/सट्टे के विरूद्ध चलाए गए अभियान के तहत 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनका विवरण निम्नवत है–
- थाना जलेसर पुलिस द्वारा अभियुक्त सन्तोष कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी ग्राम कोसमा थाना जलेसर जनपद एटा को आरोग्य धाम वात्सल्य हास्पिटल के पास से 385 रूपये व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर पर मुअसं0 102/23 धारा 13 जी जुआ अधि0 (सट्टा) पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
- थाना जलेसर पुलिस द्वारा अभियुक्त ताराचन्द पुत्र शिवचरन को निवासी ग्राम नवीगंज थाना शाहबाद जनपद रामपुर को 240 रूपये सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर पर मुअस0– 101/23 धारा 13 जी जुआ अधि0 (सट्टा) अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।