अपहरण के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा— थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा अपहरण के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअसं0– 64/2023 धारा 363 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त महावीर पुत्र पृथ्वीराज सिंह निवासी नवीगंज थाना उसावा जनपद बदायूँ को मुखबिर की सूचना पर रामपुर चौराहे के पास से आज दिनांक 21.03.2023 को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता

  1. महावीर पुत्र पृथ्वीराज सिंह निवासी निवासी नवीगंज थाना उसावा जनपद बदायूँ।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–

  1. उ0नि0 उदयवीर सिंह
  2. का0 सावन कुमार
  3. का0 उधम सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks