एटा-साइवर क्राइम से रहे साबधान कोतवाली नगर प्रभारी डॉ सुधीर कुमार सिंह,

एटा शहर मे लगातार ठगी की बढ़ती घटनाओ को लेकर कोतवाली नगर प्रभारी ने की जनता से जागरूक रहने की अपील
किसी भी अज्ञात फोन नम्बर की विडिओ कॉल से रहे सावधान
पिछले कई दिनों से कोतवाली नगर पर कई व्यक्तियों का आना हुआ है जिनके द्वारा यह शिकायत की गई है,
की उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आया था जैसे ही उन्होंने वीडियो कॉल रिसीव किया दूसरी तरफ से महिला ने अपने शरीर पर पहने हुए,
कपड़े उतारने शुरू कर दिए और उसके बाद फोन करके पैसे मांगने की बात कही गई ना देने की स्थिति में कहा जा रहा है,
कि अगर पैसे नहीं दोगे तो आपका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया जाएगा लोगों से अपील है
इस प्रकार के किसी अज्ञात नंबर से आए हुए वीडियो कॉल को रिसीव ना करें और गलती से अगर रिसीव कर लेते हैं,
तो किसी को भी कोई पैसा देने की आवश्यकता नहीं है अगर किसी भी व्यक्ति के साथ कोई एसी घटना होती हैँ तो तुरंत,
कोतवाली नगर पुलिस प्रभारी डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह से संपर्क करे,