जेबकट को छुड़ाने का प्रयास, दरोगा आरोपियों से भिड़ गया , रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । जेब काटने की सूचना पर पहुंचे दरोगा ने जेबकट को पकड़ लिया। इसी दौरान महिलाएं एकत्रित हो गई। जेबकट को छुड़ाने का प्रयास किया। दरोगा आरोपियों से भिड़ गया, लेकिन जेबकट को नहीं छोड़ा। अन्य फोर्स के आने के बाद महिलाएं भाग गई। दरोगा ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव कुठिला लायकपुर निवासी सोनू की रविवार को अलीगंज तिराहा पर जेबकतरों ने जेब काटकर छह हजार रुपये पार कर दिए थे। जानकारी मिलते ही एसआई अनिरुद्ध सिंह हिंदूनगर पहुंच गए। मौके से जेबकतरा शिवम उर्फ शिव्वा को दबोच लिया। पकड़कर ले जाते समय महिलाएं परवेश पत्नी बदन सिंह, रक्षा पत्नी बंटी, आरती पत्नी अजय, सर्वेश पुत्र कृपाल निवासी हिंदूनगर समेत 10-15 लोग जेबकतरे के समर्थन में आ गए और दरोगा से उसको छुड़ाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं हाथापाई तक करने लगे। दरोगा के हाथ से जेबकतरे को नहीं छुड़ा पाए। अन्य फोर्स के आ जाने के बाद सभी भाग गए। मामले में चार नामजद, 15 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पुलिस से हाथापाई करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।