तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याओ को गंभीरता से सुना डीएम ने

तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याओ को गंभीरता से सुना डीएम ने , रिपोर्ट योगेश मुदगल

अलीगंज, एटा और जलेसर तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 91 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को रखा। इसमें से 14 शिकायतों का डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने मौके पर निस्तारण कराया।
अलीगंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने फरियादियों की समस्याओ को गंभीरता से सुना। डीएम ने अलीगंज तहसील में प्राप्त 30 प्रार्थना पत्रों में से छह का मौके पर निस्तारण किया। अवशेष प्रकरण के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय अवधि में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जाए।
छात्र-छात्राओं को क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, डीएम ने चश्मा वितरित किए। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न पाये जाने पर अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, सीडीओ डॉ. एके बाजपेई, सीएमओ डॉ यूके त्रिपाठी, एसडीएम अलीगंज मानवेंद्र सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार सहित अन्य समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।
जलेसर में किया चार शिकायतों का निस्तारण जलेसर में एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने एसडीएम राम नयन, तहसीलदार अजीत कुमार आदि अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की समसस्याओं को सुना। उन्होने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 25 प्रार्थना पत्रों में से चार का मौके पर निस्तारण किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks