सूची में नाम आने बाद भी पी एम आवास योजना में पात्र को अपात्र घोषित कर दिया , रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,सकीट, । ब्लॉक क्षेत्र में पीएम आवास योजना का लाभ झुग्गी, झोपड़ी और टिन शेड में रहकर गुजारा करने वाले लोगों को भी नही मिल सका है। सूची में नाम आने बाद भी ऐसे लोगों को जांच में अपात्र घोषित कर दिया गया है।
सोमवार को हमारी टीम ने क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवरूआ एवं बहलोलपुर में पीएम आवास योजना में पात्र अपात्र की स्थिति को देखा। पड़ताल के दौरान देखने को मिला कि इन दोनों ही गांव में झोपडी एवं टिन शेड डालकर गरीब असहाय लोग गुजर बसर कर रहे है। क्षेत्र में ऐसे दर्जनों लोग प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित है, जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका है। योजना का लाभ पाने के लिए यह लोग ऑफिसों के चक्कर लगा रहे हैं। लोगों ने बताया कि लाभार्थियों की सूची में नाम होने के बाद भी उन्हे योजना से वंचित कर दिया गया है। उन्होनें बताया कि जिओ टेग में आवास उनको अवास स्वीकृत हुए थे। फिर पता नहीं किस प्रकार सूची से नाम कट दिए गए।