कथा सुनकर लौट रहे दो भाइयों पर जानलेवा हमला

कथा सुनकर लौट रहे दो भाइयों पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज। श्रीमद् भागवत कथा सुनकर लौट रहे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर घायल हो गया। आगरा में भर्ती घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की तहरीर दे दी गई है।

कोतवाली अलीगंज के गांव नगला मोहन फरसौली निवासी भगवान सिंह ने बताया कि शनिवार को बेटा किशन सिंह, मौसेरा भाई रमेश चंद्र गांव में ही श्रीमद् भागवत कथा सुनकर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से हुए हमले में दोनों भाई घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

किशन सिंह की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएचओ प्रेमपाल सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks