
बाबा उस्ताद अलाउद्दीन खान की बंदिशों के साथ मैहर बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ संगीत समारोह का समापन
मैहर। जोश,उमंग से लबरेज मैहर बैंड के युवा टीम की शानदार प्रस्तुति के साथ बाबा उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह का शानदार समापन हुआ मैहर युवा कलाकारों द्वारा बाबा उस्ताद अलाउद्दीन खान द्वारा निर्मित बंदिशों को प्रस्तुत किया इस शानदार प्रस्तुति के बाद कलाकारों का सम्मान करने के लिए dr के सी जैन,सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, वरिष्ठ समाज सेवी सतीश मिश्रा, जयंत जैन अमन जैन वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व पार्षद इस्लाम अहमद मंसूरी द्वारा शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।