बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार को कोसा

बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार को कोसा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । शनिवार को डीवीवीएनएल अधिकारी, कर्मचारियों सहित संविदा कर्मियों ने तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए अरुणा नगर स्थित एसई कार्यालय पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर लते धरना प्रदर्शन किया। जेई सौरभ त्रिपाठी को पुलिस हिरासत में रखने के मामले में कर्मचारियों ने आक्रोश जताया। एसई के खिलाफ भी नारेबाजी की।

शनिवार को कर्मचारियों के संयोजक को पुलिस हिरासत में रखने पर कर्मचारियों ने आक्रोश जताया। बिजली निगम के एसई के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया है कि यह कर्मचारियों का शोषण कर रहे है। हिरासत में लेने के मामले में कर्मचारी जलेसर पहुंच गए। वहां पर कर्मचारियों के पहुंचने पर उन्हें सुपुर्द किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान सहायक अभियंता सोनू कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के संज्ञान लिए बगैर कर्मचारियों समस्याओं का समाधान नहीं होगा। कार्यकारी सहायक अनीता वर्मा ने चेतावनी दी कि जनपद में कहीं भी किसी बिजलीकर्मी का उत्पीड़न किया गया तो अधिकारी, कर्मचारी मूकदर्शक नहीं रहेंगे। जेई विवेक कुमार ने कहा कि हड़ताल को पूरी निष्ठा एवं बहादुरी के साथ अन्जाम तक पहुंचाए। राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि जेई सौरभ त्रिपाठी को अनुचित तरीके से एसई की लिखित शिकायत पर पुलिस ने हिरासत में लिया गया। सभा की अध्यक्षता एक्सईएन अरूणेन्द्र प्रताप सिंह और संचालन जेई एवं समिति सहसंयोजक सौरभ त्रिपाठी ने किया।

यह बिजलीघर भी रहे ब्रेकडाउन, बाधित रही आपूर्ति

एटा। शनिवार को अलीगंज क्षेत्र के तीन बिजलीघरों के अधिकांश देहात फीडर बंद रहे। इसी प्रकार जैथरा बिजलीघर के दरियावगंज एवं बरना फीडर बंद रहे। अवागढ़ बिजलीघर के तहत आने वाले अधिकांश सभी देहात क्षेत्रों के सभी फीडर बंद रहे। गदनपुर बिजलीघर पूरी तरह ब्रेकडाउन रहा। गंगनपुर, धुमरी, बागवाला एवं सिहोरी बिजलीघर की मुख्य लाइनें काट दी जाने से यह बिजलीघर भी ब्रेकडाउन बने रहे। जिससे जिले के सैकड़ों देहात और मजरों की बिजली आपूर्ति बाधित बनी रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks