जोब औपर्चुनिटीज़’ विषय पर सेमिनार आयोजित


सिंदरी (घनबाद):-18मार्च । गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज़ टेक्निकल कैंपस, इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कालेज, बोकारो में ‘साईबर डिफेंस एंड जोब औपर्चुनिटीज़’ विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ। इस सेमिनार के मुख्य वक्ता , साईबर विद्यापीठ, फरीदाबाद के चेयरमैन श्री शशांक शेखर गरुवरुयार रहे तथा अतिथि वक्ता टीईडीएक्स कतरा, पुणे से श्री हिमांशु शेखर रहे, जो ट्रांस्फोर्मेशन एक्सपर्ट हैं और जिन्होंने सफलता के सूत्र विषय पर प्रभावशाली भाषण दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत से हुआ। कालेज निदेशक डा. प्रियदर्शी जरूहार ने स्वागत वक्तव्य दिया। सेमिनार में 150 की संख्या में छात्रों और प्राध्यापकों ने भाग लिया। एन.एस.एस. के समन्वयक डा. ए. पी. बर्णवाल तथा स्वयंसेवी छात्रों ने योगदान दिया। सेमिनार का समन्वयन प्रा. भास्करानंद व प्रा. दिवाकर ने किया। मंच का संचालन छात्रा अदिति शर्मा ने किया। संस्थान के अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह तथा सचिव श्री सुरेंद्र पाल सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks