तीसरे दिन भी बिजली कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार , रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर यूपीपीसीएल, डीवीवीएनएल के अधिकारी व कर्मचारियों सहित संविदा कर्मियों ने तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर अरुणा नगर स्थित एसई कार्यालय पर 14 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन के दौरान एई आनंद शर्मा ने कहा कि कर्मचारी असत्य अभिमान एवं अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। अंत में कर्मचारी ही विजयी होगे। संजय शर्मा ने कहा कि कर्मचारी चट्टानी एकता को बनाकर अहिंसावादी सिद्धांतों पर संघर्ष करते रहे। जेई रजनीकांत ने कहा कि हमें अपने वजूद को खत्म होने से बचाना है। टेक्नीशियन अनूप कुमार ने कहा कि हम इस संघर्ष में सफल होंगे। संविदाकर्मी अनार सिंह ने कहा कि संविदा कर्मियों को उनके हकों के लिए रोका न जाए।
हाकिम सिंह ने कहा कि संविदाकर्मी के कार्य छोड़ने से सरकार अपने घुटने पर आ जाएगी। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जन्ट सिंह यादव ने की। संचालन समिति सह संयोजक सौरभ त्रिपाठी ने किया। प्रदर्शन के दौरान गुरुचरन लाल भटनागर, लव कुमार, अरुणेंद्र प्रताप सिंह, आनंद शर्मा, सोनू कुमार, विजय गुप्ता, पौरूष कुमार, हरिओम सोनी, राजीव कुमार, ज्ञानेश कुमार, रोशन कुमार चौधरी, योगेश कुमार मोलिया, देवेंद्र कुमार, विशाल कुलश्रेष्ठ, महेश चंद्र कुशवाह, अनिल यादव, संजीव कुमार संगर, ऋषी यादव, ललित वार्ष्णेय, विपिन यादव, सतेंद्र कुमार, वीरबहादुर आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
थर्मल पॉवर प्लांट पर कार्य बहिष्कार
एटा। शुक्रवार को जवाहर तापीय विद्युत परियोजना स्थित मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर विरोध सभा का आयोजन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रभानु सिंह, लालाराम पुरी, आशीष शर्मा, राजू सिंह, प्रमोद कुमार, दुर्ग पाल सिंह, राम शकल सिंह, मुकुल गुप्ता, श्याम सुंदर सिंह, नरेश कश्यप, नीरज धीमान, योगेश कुमार, दुष्यंत कुमार, राजेश कुमार मिश्रा, भरतसिंह, सत्येंद्र कुमार, शमशेर सिंह, नितिन खरे, मोहम्मद अकबर, नासिर खान, दीपक चौधरी, अमित यादव, सुनील कुमार, राधेश्याम यादव, प्रेमशंकर पाठक, स्नेहा पटेल, सविता आदि मौजूद रहे।